प्रभु का आभार
आभार प्रभु का देने के लिए हमें चुना
किसी पंछी को दाना डालना हो, या भूखे को भोजन कराना, सिर्फ दाना डालकर या भोजन देकर पलट मत जाना
किसी पशु को रोटी डालकर तत्काल पलट मत जाना,
किसी नन्हे बच्चे को चॉकलेट बिस्किट देकर जल्दी पलट मत जाना ,तुम थोड़ी देर रुकना थमना, ठहरना, और देखना उनकी खुशी संतुष्टि, तृप्ति अनुराग को ,अपने आंखों से पढ़ना, उनको प्यार आत्मीयता से देखना ,उनकी खुशी को महसूस करना ,थोड़ी सी कीमत पर इतनी तृप्ति का आनंद कहां पाओगे? प्रभु का मानना आभार अंदर से खुशी महसूस कर पाओगे... सुधा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें