कहना जरूर कहना जरूर

*......कहना  ज़रूर......*

कभी जो आये मन में कोई
बात उसे कहना ज़रूर 
न करना वक्त का इंतज़ार 
न होना मगरूर।

जब *पिता* का किया 
कुछ दिल को छू जाये 
तो *जाकर गले उनके* 
*लगना ज़रूर*।
कभी जो आये मन में कोई 
बात उसे कहना ज़रूर 

बनाये जब *माँ* कुछ 
तुम्हारे मन का
*कांपते हाथों को* 
*चूम लेना ज़रूर*।
कभी जो आये मन में कोई 
बात उसे कहना ज़रूर 

जब अस्त व्यस्त होकर *बीबी* 
भूलकर खुद को 
घर संवारती नज़र आये
तो धीरे से उसके कानों में 
*"बहुत खूबसूरत हो"*
कहना ज़रूर 
कभी जो आये मन में कोई 
बात उसे कहना ज़रूर 

आये जूझकर दुनिया से 
*हमसफर* जब भी
 *सुकून भरे कुछ पल साथ* 
गुजारना ज़रूर
कभी जो आये मन में कोई 
बात उसे कहना ज़रूर 

*बच्चों* को लगाकर गले 
जब तब
*व्यस्त हूँ पर दूर नहीं*
*इक पल भी* 
ये बतलाना ज़रूर ।
कभी जो आये मन में
कोई बात   
उसे कहना ज़रूर 

जड़ें कितनी भी गहरी हो
*रिश्तों* की सीने में 
पनपते रहने की खातिर
वक्त वेवक्त 
*इज़हार की बौछार*
*करना ज़रूर*
कभी जो आये मन में  कोई 
बात, उसे कहना ज़रूर 

नहीं भरोसा वक्त का  
साथ किसी का कब  
छूट जाये 
कोई *दोस्त* न जाने  
कब रूठ जाये 
*तबादला हो जाये दिल या*
*दुनिया से किसी  का*
उससे पहले दिल की बात 
पहुँचाना ज़रूर।

न करना वक्त का इंतज़ार 
न होना मगरूर 
कभी जो आये, मन में 
कोई बात उसे 
*कहना ज़रूर*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ