चलो ,आज फिर मुस्कुराए.......

चलो फिर मुस्कुराए
😀😀😀😀😀😀
 ना किसी बात को दिल से लगाए♥️♥️♥️♥️♥️♥️
 ना किसी को कोई इल्जाम लगाएं♥️♥️♥️♥️♥️♥️
 मन की मिट्टी में प्यारी सी कोपल खिलाएं♥️♥️♥️♥️ 
गुलाब चंपा चमेली ना मिले तो कोई बात नहीं,♥️♥️♥️♥️ 
कागज के फूलों को घर से सजाएं,♥️♥️♥️♥️♥️
 बातें करने को कोई मिले ना मिले, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️
खुद से खुद की बात करके खामोशी को हराएं,♥️♥️♥️
 आस की आंच पर सपनों को पकाएं,♥️♥️♥️♥️♥️♥️
 जो अपने हैं पर रूठे हैं उनको मनाएं,♥️♥️♥️♥️♥️♥️
 किसी रोते हुए बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाएं,♥️♥️♥️♥️
 किसी ठंड से ठिठुरते मानव को कंबल  उड़ा  आएं, ♥️♥️♥️
बिना किसी गणित के जिंदगी जीना सीख जाएं,♥️♥️♥️
 चलो आज मुस्कुराहटों को चाय पर  बुलाए ,♥️♥️♥️♥️♥️
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ