होश वाले तो उलझते ही रहे

प्रेरक कविता

 होश वाले तो उलझते ही रहे ,
रास्ते तय हुए दीवानों से ,

हरदम कुछ नया सीखना, 
,हर मन की स्वभाविक प्यास है ,

कुछ नया ,कुछ अच्छा करना,
 प्रेरित करती यह प्यास है,

 फिर विचारों के मंथन से हम,
 लग जाते हैं सोचने,  
और सोच के स्तर पर ही संतुष्ट हो जाना,

 पर यह ठीक नहीं है 
,क्योंकि इससे कुछ नहीं है पाना,

 समाज सेवा का सोच लिया 
,पर जमीनी स्तर पर कुछ करने का हुआ तो हम पीछे हट गए ,

शिक्षण के क्षेत्र में कुछ अच्छा करने का सोच लिया, 
पर मौका आया तो हम पीछे हट गए,

 स्वास्थ्य संबंधी ढेर सारे नियमों को जान लिया, 
योगा मेडिटेशन और स्वस्थ खानपान को पहचान लिया,
 पर खुद पर अमल करना हुआ तो हम पीछे हट गए,

 किसान के रूप में कृषि की नई नई जानकारियां जान ली, 
पर परिश्रम करने में पीछे हट गए,

 चिकित्सक बन करूंगा कुछ सेवा करूंगा लोगों का भला
 पर मौका आया तो हम पीछे हट गए,

 बिजनेसमैन बनकर करूंगा कुछ नया 
लेकिन जब मौका आया तो हम पीछे हट गए,
 
"जानकारी से बदलाव नहीं"
 आते" करने से आते हैं,

 इरादों को असल जिंदगी में
 अमल करने से आते हैं,

 "ज्यादा सोचना और कुछ ना करना "मतलब वही का वही रहना,

 हम सोचे विचारे और असल जिंदगी में किसी के जीवन में सार्थक बदलाव लाएं, तभी तो हमारे सोचने और सीखने का मतलब है,

 क्योंकि होश वाले तो उलझते ही रहे ,
रास्ते तय हुए दीवानों से,
 देश को आजादी मिली आजादी के परवानों से ,
देश को प्रगति मिली देश के जवानों से,
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ