मेरे साहित्यिक मंच के दोस्तों

मेरे साहित्यिक मंचों के सभी साथियों के लिए 
      आप और मैं

 प्यार ,स्नेह संवेदनाओं कीअसीम ताकत है आप,
 ऊर्जा ,सकारात्मकता ,असीम संभावनाओं की तलाश हैं, आप,
 लेखन की अद्भुत क्षमता और गुणों के गाहक हैं, आप
 आप सब से मिलकर अच्छा लग रहा है,
  जीने का एहसास सच्चा लग रहा है , 
अहमियत खुशियों की जान गई हूं मैं , 
ताकत मुस्कुराहटों की मान गई हूं मैं ,
 आप सब से नई नई बातें सीख रही हूं मैं ,
 अपनी हंसी से खुद ही खिले जा रही हूं मैं,
   आप सबके स्नेह से  अभिभूत हो रही हूं मैं ,
 खुद ही खुद के पास हो रही हूं मैं , 
जिंदगी की भाग दौड़ में  आप सब से नसीब से मिली हूं मैं,
 प्रतिपल ईश्वर को आभार व्यक्त करती हूं मैं,
 साथ सदैव बना रहे चाहत रखती हूं मैं।
 
आप सब के स्नेह की सदैव सदैव  आकांक्षी
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ