यह घाव तू ने स्वयं किया है............
यह चित्र बहुत कुछ कह रहा है। हमें समझना ही होगा जो घाव हमने प्रकृति को दिए हैं, उसकी दवा करना ही पड़ेगी..... यह घाव तूने ही दिया है........?
यह घाव तू ने स्वयं किया है
मैंने बचपन में मेरे पिताजी के अध्ययन कक्षा में एक सुविचार पड़ा था "यह घाव तूने स्वयं किया है"
उस समय तो मैं इस वाक्य का अर्थ अच्छी तरह से समझ नहीं पाई ।लेकिन आज विचार करती हो तो लगता है, यह सुविचार बिल्कुल सत्य है।
हम हमारे जीवन को देखें और समझें तो पाएंगे की चाहे शारीरिक, आर्थिक, मानसिक सामाजिक या कोई भी परेशानी हो उस के जन्मदाता हम स्वयं ही हैं ।
शारीरिक इस रूप में कि हमने हमारे शरीर का ध्यान नहीं रखा शरीर का वजन बढ़ाया, इसलिए घुटने दुख रहे हैं।
खान-पान का ध्यान नहीं रखा इसलिए हमें शारीरिक कमजोरी हो रही है। हमने आहार को औषधि नहीं समझा, इसलिए हम किसी ने किसी प्रकार से शारीरिक परेशानी उठा रहे हैं। इस कोरोना संक्रमण भी उन लोगों ने ज्यादा मजबूती से सामना किया जिनका इम्यूनिटी पावर अच्छा है और यह 1 दिन की उपज नहीं है इसे बनाने में वर्षों लगते हैं।
मानसिक इस संदर्भ में कि हमारी सोच में सकारात्मकता का अभाव रहा। हमने प्रेम, वात्सल्य, सहयोग, आदि के स्थान पर वैमनस्य का भाव रखा इसलिए हमारी सोच भी नकारात्मक हो गई और इसका प्रभाव हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ा। नकारात्मकता के बीच हमारे जीवन में इस तरह आ गए हैं कि हमारे जीवन से सकारात्मक चिंतन गायब हो गया है और इसके दुष्परिणाम हमको भोगना पड़ रहे हैं सामाजिक व्यवहार इस रूप में की हमने पारिवारिक संबंधों की उपेक्षा की चाहे, वह सास ससुर के संबंध में, सास बहू के संबंधों पति-पत्नी के संबंधोंमें हम अपना हंड्रेड परसेंट नहीं दे पाए। इसलिए संबंधों में वह मधुरता नहीं बन पाई। इसके परिणाम स्वरूप हर व्यक्ति अपने आप को अकेला समझ रहे हैं और इस संक्रमण में तो इस अकेलेपन ने लोगों को तोड़ दिया है ।आर्थिक परेशानी इस रूप में कि हम अपनी योग्यता के अनुसार परिवार में आर्थिक सहयोग नहीं दे पाए ,और जो बचत आदि करना थी, ् समय पर नहीं की। ऐसा मेरा विश्लेषण है।
हमारे जीवन की खुशियां और दुख कहीं न कहीं हमारे ही हाथों में होती है । हम कम होने पर कभी कभी भाग्य को दोष देते हैं, और कभी ईश्वर को दोष देते हैं, लेकिन हमारे जीवन के कर्ता-धर्ता हम स्वयं ही हैं, और स्वयं को ही हमारी गलतियां देखनी होगी । सुधारने के लिए तैयार होना होगा, तभी हम एक परिपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण कर सकेंगे, और हर समय जीवन में नया सीखने की भावना रखकर आगे बढ़ना है। सहयोग और प्रेम की दुनिया बनाना है। ईश्वर अवश्य हम सबका साथ देंगे, यही भावना है। सारा खेल भावनाओं का है ।भावनाओं को सुंदर बनाना है, और कोरोना संग्राम के विजेता बनना है।
Bahut khubsurat Massage shaista
जवाब देंहटाएं