प्यारा प्रांशु,प्यारा वीर

बाल साहित्य
      प्यारा प्रांशुल, प्यारा वीर
💃💃💃💃💃💃💃💃
 प्रांशु और वीर बहुत प्यारे प्यारे हैं। पिछले वर्ष से लॉकडाउन होने से प्रांशु के पापा मम्मी भी पूना से यही आ गए हैं ।पूरे दिन प्रांशु और  वीर की मस्ती चलती रहती है। सुबह से शाम समय मालूम ही नहीं पड़ता।
 यह बच्चे भी ना इतने प्यारे होते हैं, दोनों साथ रहते हैं, मस्ती भी करते हैं ,झगड़े भी करते हैं,  उन दोनों को अलग करो तो भी एक मिनट नहीं चलता। दोनों अपने दादा दादी, अपनी परदादी ,बड़े दादा,दादी ,पापा ,मम्मी ,मामा, मामी, सभी की आंखों के तारे हैं। दादा दादी बच्चों की शरारतों , उनकी मीठी बातों पर कभी हंसते हैं ,कभी डांटते हैं, कभी प्यार करते हैं। बच्चों की दुनिया भी कितनी प्यारी होती है ।सारी दुनिया में हाहाकार मचा है ,पर यह बच्चे खुशी से सारोबार है।  काश ,हम सब भी बच्चे बन जाते और इस संकट से बेखबर  खुशियों को महसूस कर पाते ।
बहुत ही अच्छा लगता है ,जब इनको खेलते हुए देखते हैं। प्रांशु और वीर के पापा के मामा मामी उनके पास में ही रहते हैं ।अपने भांजे को खिलाना तो बड़ी खुशी की बात होती ही है, लेकिन भांजे के बच्चों को खिलाना उससे भी बड़ी खुशी की बात है । जब दोनों बच्चे मामा, मामी मामा ,मामी बोलते हैं, तो ऐसा लगता है, सारे दुनिया की खुशियां अपने आसपास सिमट आई हो। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, बच्चों के चेहरे की मुस्कान सदैव बनी रहे, और हम भी बच्चों के संग सदैव मुस्कुराते रहें।

 लॉक डाउन का मौसम है, 
ऑफिस भी नहीं जाना है, 
स्कूल भी नहीं जाना है ,
मंदिर भी नहीं जाना है
 दुकान पर भी नहीं जाना है, 
किसी के घर नहीं जाना है,
 ना किसी का आना है ,
बच्चे हैं, मस्ती है ,प्यार है, 
बच्चों के संग बच्चे बनकर
 सदा ही मुस्कुराना है,
 किसी बच्चे की मुस्कान ही 
जीवन का असली खजाना है,
 बच्चों के साथ साथ सारी खुशियां पाना है,  
शरारतों  से सिखाना है, 
अच्छी बातें  समझाना है,
 प्यारे प्रांशु और प्यारे वीर को
 देखकर सदा मुस्कुराना है
 प्रांशु की मम्मी को अच्छा
 अच्छा खाना बनाना है
 वीर की मम्मी को प्यारे प्यारे
 वीडियो बनाना है
 समय के साथ चलते जाना है 
 हम सबको बढ़ते जाना है 
प्यारी सी दुनिया में ,
बच्चों की दुनिया में
 हम सब को खो जाना है।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ