डाटा तो जरा बदलने दो..........
♥️♥️♥️डाटा तो ट्रांसफर होने दो ♥️♥️♥️♥️♥️♥️
जब हम लाते हैं नया मोबाइल डालते हैं उसमें डाटा♥️
ट्रांसफर होने तक उसमें कुछ नहीं करते,♥️
वैसे ही जब कोई लड़की आती है मायके से ससुराल,♥️
तो क्यों नहीं करते इंतजार? क्यों चाहते है एकदम से बदलाव♥️
अरे थोड़ा तो ठहरो,
डाटा तो ट्रांसफर होने दो
उसका मन तो जरा बदलने दो, नए पौधे को लाते हैं,♥️
नर्सरी वाले से ढेर सी बातें पूछते हैं, कितना पानी ,कितना खाद कब कब हमको देना है?
कैसे मिट्टी रखना है ?
रेतीली या पथरीली, सब कुछ पूरा समझते हैं,♥️
तब उस पौधे को लाते हैं
एक लड़की घर पर आई है, अपना सब कुछ छोड़ कर आई है,
उसकी मिट्टी , खाद सब कुछ वहां से लाई है,♥️
आपके गमले में पनपने में थोड़ा तो समय लगेगा,♥️
थोड़ा प्यार से ,अपनेपन से उसे अपने आंगन में खिलाइए,
होने दीजिए उसे पूरा विकसित, उसे बोनसाई मत बनाइए।🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें