मेरी सप्ताह भर की कहानी
मेरी सप्ताह भर की कहानी
एक रचनाकार होना भी सरल नहीं होता ।लॉक डाउन का समय है, लेकिन मुझे बिल्कुल भी फुर्सत नहीं है।
मेरी साप्ताहिक यात्रा कुछ इस तरह चलती है ।
सोमवार साहित्य संसद मंच में बाल साहित्य आधारित लिखना होता है, सोचती हूं ,नया कुछ लिखूं और लिखती हूं ।
मंगलवार साहित्य संपदा मंच में चित्र आधारित रचना का दिन होता है ,तब एक प्यारी सी कहानी लिखने की कोशिश करती हूं।
बुधवार साहित्य संसद मंच विषय आधारित रचना का दिन हैं ,और उस पर अपना सृजन तैयार करने की कोशिश करती हूं।
गुरुवार का दिन तो बहुत व्यस्त रहता है ।अनुपम हिंदी साहित्य गौरवशाली गुरुवार का कलेवर बढ़ा दिया है। बाल साहित्य, मेरा गांव मेरा देश, मेरा प्रिय साहित्यकार ,ऐतिहासिक घटनाएं ,बहुत सारे विषय हैं। चाहती हूं, कम से कम दो-तीन विषयों पर तो लिखूं।
इसी दिन साहित्य संपदा मंच में मेरा पन्ना शीर्षक के अंतर्गत कुछ लिखने की कोशिश करती हूं ।
शुक्रवार के दिन अपना कुछ नया सृजन करती हूं ।
शनिवार साहित्य संपदा मंच विषय आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होता है, उसमें अपना 100% देने की कोशिश करती हूं। रविवार के दिन "हमारे अल्फाज आपके जज्बात"
समूह द्वारा नया काव्य सृजन करती हूं।
साहित्य पुष्पांजलि मंच की एडमिन भी बन गई हूं ,चाहती हूं इस मंच के लिए अच्छे से अच्छा करू, सदस्य संख्या बढ़ाने, और अपनी सकारात्मकता सभी तक पहुंचा सकू। ग्रुप के एडमिन , लेखक सभी इस दिशा में क्रियाशील हैं।
अपना खुद का ब्लॉग भी चलाती हूं ।यूट्यूब पर वीडियो भी डालती हूं। इसके अतिरिक्त "वुमन घर से आसमां तक "मंच के टास्क रहते हैं, उनको पूरा करती हूं, तनाव मुक्त सप्ताह, फोटो भेजना, सकारात्मक संदेश सकारात्मक कार्य ,ऑनलाइन प्रतियोगिता ,पर्यावरण संरक्षण सहयोग, बिजली बचाओ, एनजीओ सहयोग ,ऐसे कई कार्यक्रम है जो ग्रुप में चलते हैं, चाहती हूं ,ग्रुप की हर गतिविधि में भाग लूं, अपना सहयोग दूं। इस संकट में हर समय लगता है अपनी ओर से कुछ अच्छी-अच्छी पंक्तियां लिखकर सभी के मनोबल को बढ़ाती रहूं। छोटे-छोटे प्रयास करती रहूं और हां इसके साथ ही "कहानियां जो दिल को छू जाए" और "कहानी आज तक की" में अपनी सभी कहानी एक-एक करके डालती रहती हूं। वहां पर बहुत बड़ा पाठक वर्ग मिल रहा है ,जिससे बड़ी खुशी होती है ।इस तरह दिमाग सदैव सकारात्मक चिंतन में व्यस्त रहता है। नकारात्मक ना तो लिखती हूं, ना पढ़ती हूं। हर घड़ी ,हर पल ईश्वर की असीम सत्ता को अपने साथ महसूस करती हूं अच्छा भोजन बनाती हूं, नई नई रेसिपी बनाती हूं, सभी को खिलाने की कोशिश करती हूं। अभी केसियों बजाना शुरू किया है ।
जन गण मण सीख गई हूं। बहुत अच्छा लग रहा है। पारिवारिक जनों के संपर्क में रहती हूं ,और गर्व से कह सकती हूं कि मेरे पास बिल्कुल समय नहीं है ।
आप हमेशा साहित्य लेखन ने प्रगति करें हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है
जवाब देंहटाएं