,परिवर्तन प्रकृति का नियम है
परिवर्तन प्रकृति का नियम है
जीवन में परिवर्तन होना आवश्यक है, और इस परिवर्तन को हम अगर तन मन से स्वीकार कर लेते हैं तो खुशियां ,प्रगति मिलती जाती है।
एक मां जब अपने आप को नवसृजन के लिए तैयार करती है, और उस परिवर्तन को खुशी के साथ महसूस करती है ,तब जीवन में एक नन्हे शिशु के रूप में उस परिवर्तन का आना जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है ।इसी क्रम में शिशु का बड़ा होना, उसकी परवरिश, फिर मित्रता का दायरा बड़ा होना, पाठ्यक्रम में परिवर्तन ,दोस्तों में परिवर्तन ,स्थान में परिवर्तन, जीवन साथी का जीवन में आना, उस परिवर्तन को खुशी-खुशी स्वीकार करना, आगे बढ़ना ,अपने कार्य के प्रति उत्साह पूर्वक बढ़ना, नए परिवेश को स्वीकार करना, जब हम सहज रूप में करने लग जाते हैं, तो जीवन खुशियों और सफलता के साथ आगे बढ़ता जाता है। हो सकता है, यह परिवर्तन आरंभ में हमें अच्छा नहीं लगे, क्योंकि कुछ परिवर्तन एकदम स्वीकार नहीं होते हैं, लेकिन परिवर्तन को प्रकृति मानकर हम जीवन में सफल हो सकते हैं।
आज के संकट के समय में हम समझे कि हमारी प्रकृति परिवर्तन चाहती है, हममें बदलाव चाहती है,। हमें संवेदनाओं से युक्त बनाना चाहती है। प्रकृति विश्राम चाहती है। स्वयं भी, और हम सब को भ
यह सोच देना चाह रही है कि अब हमें संभालना है। सीमेंट और कंक्रीट के जंगल बनने से रोकना है। जंगलों की कटाई नहीं करना है। प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करना है।
बड़ी बड़ी-बड़ी शादियां, मृत्यु भोज का आयोजन, आडंबर युक्त जीवन, भौतिकता, विलासिता, इन सब की अति हो चुकी है ।अतः यह विश्रांति का दौर है, सोचने समझने का दौर है। और इस परिवर्तन के संकेतों को स्वीकार करने का दौर है। अगर हम अभी भी चेतना शील होकर इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचेंगे, तो प्रकृति हमें विनाश की ओर भी ले जा सकती है ।प्रकृति के, पर्यावरण के ,प्रभु के नियमों का पालन करें। अपने मन को मजबूत करें और सकारात्मक चिंतन से इस परिवर्तन को स्वीकार करके जीवन में आगे बढ़े, तो हम सभी के लिए अच्छा है।
चारों ओर था ,महज दिखावा आडंबर का शोर था
नहीं सादगी थी जीवन में भौतिकता का जोर था.,
नीला अंबर सिसक रहा था, तारागण रो रहे थे,
नैतिक मूल्य ,मानवता जीवन से खो रहे थे ,
अरे, मानव अब तो संभल कर रोक ले इन सब की बर्बादी, वरना कम होती जाएगी दुनिया से आबादी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें