रील लाइफ और रीयल लाइफ में अंतर है

रील लाइफ, रियल लाइफ में फर्क है।

 नंदिनी नारी स्वतंत्रता ,नारी के अधिकार आदि लिखने की प्रमुख रचनाकार है ।उसके रचनाओं में नारी स्वतंत्रता, नारी के अधिकार के बारे में बहुत ही सुंदर गरिमा पूर्ण ,अधिकार पूर्ण लिखा हुआ रहता है। नंदिनी की फैन फॉलोइंग भी बहुत है। नंदिनी के सभी पाठक नंदिनी को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं ,और महसूस करते हैं कि नंदिनी पूर्ण स्वतंत्र महिला होकर अपने अधिकारों का पालन करती होगी।
 एक दिन नंदिनी की एक पाठिका ने  फोन करके उसे कहा कि वह उसे मिलना चाहती है, क्योंकि  वहआपके विचारों से बहुत अधिक प्रभावित है, और उसे अपने घर ,परिवार ,पति बच्चों के साथ रहना अपना शोषण लग रहा है, और वह आपसे मिलकर कोई निर्णय लेना चाह रही है।
 नंदिनी उसका यह फोन सुनकर घबरा गई। सुबह का समय था घर के बहुत सारे काम निपटाने थे। पति और बच्चों को नाश्ता करके ऑफिस, स्कूल भेजना था। नंदिनी के पति गुस्से वाले थे, जब भी कभी नंदिनी सुबह कुछ लिखने या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने लगती तो पति गुस्से में बोलते "बहुत हो गया यह सब कुछ अब घर का काम समय पर करो"
 "देख ली तुम्हारी नारी स्वतंत्रता की बातें"
 नंदिनी ने अपनी उस पाठिका को समझाया कि, देखिए रील लाइफ अलग है और रियल लाइफ अलग है। मुझे भी जीवन में समझौते करने होते हैं। मुझे भी आपसे अंडरस्टैंडिंग के माध्यम से घर चलाना होता है। जैसा मैं लिखती हूं, वैसी में विद्रोही बन जाऊं तो मेरा घर एक भी दिन नहीं चलेगा।
 मेरे कहने का आशय यह है कि रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर है।
 real life    में जैसा बताते हैं, वैसा जीवन में होता भी नहीं है। जिस प्रकार सीरियल्स में सास अपने गर्भवती बहू को सीढियों से गिराने के लिए तेल ढोल देती है, ऐसा कहीं भी वास्तविक जीवन में ,कहीं पर भी नहीं होता है। कभी देखते हैं कि ननंद बने बनाए खाने में नमक घोल देती है, लेकिन असली जिंदगी में ना कोई सासे ऐसी होती है और ना कोई ननंद, देरानी, जेठानी ऐसी होती है।
 सभी के थोड़े विचारों का अंतर होता है, सभी के अपने जिंदगी जीने के तरीके का अंतर होता है, सभी की अपने स्टाइल बन जाती है, बस वही विभिन्नता का कारण बनता है, लेकिन जो फिल्मों में, सीरियल्स में, सोशल मीडिया पर विद्रोह की चिंगारी दिखती है, ऐसा असल जिंदगी में नहीं होता है ।
रियल लाइफ अलग होती है ,रील लाइफ अलग होती है। अगर हम सब बगावत ,विद्रोह और परंपराओं का निर्वहन छोड़कर कुछ अलग करने की सोच लेंगे तो हमारी भारतीय सभ्यता ध्वस्त हो जाएगी। एक भी घर आपको सलामत नहीं दिखेगा।
 यह तो हमारी समझ है कि हम  रियल लाइफ और रीललाइफ का अंतर समझ कर अपने जीवन में आगे बढ़े।
 सुशांत सिंह राजपूत भी अपने मूवी" दिल बेचारा" में जीवन दर्शन प्रस्तुत करता है, लेकिन असली जीवन में वह कमजोर पड़ गया।
 अपनी फिल्मों में वैवाहिक जीवन को सफल बनाने की पक्षधर हीरोइनें  स्वयं शादीशुदा पुरुष से विवाह कर रही हैं और भी कई विसंगतियां हम सेलिब्रिटीज के जीवन में देखते हैं ।हमें तो हमारा असली जीवन जीना है, और वह तो आपसी प्यार ,समझ से ही जिया जा सकता है।
 हम तो हमारे आदर्शों और व्यावहारिकता में समन्वय बिठाकर ही सफल जीवन को का संचालन कर सकते हैं। आदर्श भी सभी के लिए अलग हो सकते हैं, सफलता के पैमाने भी अलग हो सकते हैं ,सभी के मर्ज अलग-अलग हैं, और सभी के इलाज भी अलग है।
 हर पति पत्नी दुनिया में अलग है ,और सभी एक दूसरे के समझने के तरीके अलग हैं। एक की समझाइश से दूसरे का काम नहीं चल सकता। सुंदर गृहस्थी को चलाने के लिए सभी को अपने अपने हथियार चलाने होते हैं ।किसी के परिवार में किस बात से शांति होती है, और कहीं पर किसी दूसरी बात से।
 हर सास बहू अलग है ,देरानी जेठानी अलग है , ननद भाभी अलग है। सभी का पारिवारिक परिवेश अलग होता है, वातावरण अलग होता है, व्यवहार अलग होता है, और सभी को निभाने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं। एक  की बीमारी से दूसरे का इलाज नहीं हो सकता ।
हम जो देखते हैं, सब सच नहीं होता है । हमें तो इस दिशा में अपनी स्वयं की समझ विकसित करके अपने पारिवारिक संबंधों, सामाजिक दायरों ,और नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए हम एक स्वस्थ समाज की कल्पना कर सकते हैं ।
रील लाइफ और रियल लाइफ में बहुत अंतर होता है ।इस तथ्य को बहुत गहराई से समझ कर हमारे जीवन को चलाना है ।

सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. मेडम रील लाइफ और रियल लाइफ पर बिल्कुल सही बात कही है।आपने cogresulation मेडम thanks shaista khan

    जवाब देंहटाएं
  2. रि यल लाईफ पर सटीक व्याख्या कि है आपने

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ