थोड़े फूल खिलाना है......
🌹 फूल खिलाना है🌹
प्यारी दुनिया में लाने वाले माता पिता की राहों में ,
थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दुनिया भर के कष्टों से बचाने वाले प्यारो की राहों मे
थोड़े फूल खिलाना है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
वर्णमाला, अंको का ज्ञान सिखाने वाले गुरु की राहों में
थोड़े फूल खिलाना है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
कौशल, नैतिकता संवेदनाओं का ज्ञान कराने वालों की राहों में थोड़े फूल खिलाना है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
बचपन की खट्टी मीठी यादों वाले स्नेहमयी हमारे भाई बहनों के लिए राहों में
थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
अपने मित्र के राई बराबर दुख को पहाड़ जैसा समझे, ऐसे मित्रों की राहों में ,
थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
इस धरा पर कदम कदम पर साथ निभाने वाले जीवनसाथी की राहों में,
थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मातृभूमि की रक्षा हेतु प्राण अर्पण करने वाले देश के शहीदों की राहों में,
थोड़े फूल खिलाना है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
प्रभु, रब, खुदा, वाहेगुरु, ईश्वर जो बिन मांगे सब देते हैं
उनकी राहों में थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
अपनी राहों में जो भी फूल बिछा बिछाते हैं ,उन सबके लिए उनकी राहों में,
थोड़े फूल खिलाना है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मानव जीवन अनमोल है, सहयोग, प्रेम ,भावना स्नेह के सारे फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
Very nice
जवाब देंहटाएंVery Nice post thanks Mem shaista khan
जवाब देंहटाएंVery nice
जवाब देंहटाएं