युवा पीढ़ी तो बहुत अच्छी है
जब हम सबके मन में यह विचारधारा है कि, आजकल की युवा पीढ़ी तो अच्छी नहीं है, तो इस विषय में मेरी राय यह है कि युवा पीढ़ी तो बहुत ही अच्छी है। आज की युवा पीढ़ी बहुत ही सहज ,सरल, और प्रमाणिक पीढ़ी है ।अंदर और बाहर से एक हैं, उनके विचारों में जोश है क्रांति है, नया बदलाव करने की क्षमता है ।
सामाजिक क्षेत्र में भी हम सोचे तो वह *लोग क्या कहेंगे* इस बात से हटकर अपने मन की खुशी ,अपने मन का विस्तार करना चाहते हैं। खुश रहना भी चाहते हैं खुश रखना भी चाहते हैं ।अपनी बातों को अभिव्यक्त भी करना चाहते हैं ।
उन्हें space भी चाहिए । वह हर एक को प्रसन्न भले ही ना कर पाए पर वे किसी के दिल को हर्ट भी नहीं करना चाहते ।अपना रास्ता खुद चुनते हैं, और उस मार्ग पर आगे बढ़ते हैं । इस बात में कोई बुराई भी नहीं है।
युवा पीढ़ी की सोच यह है कि अगर हम खुश रहेंगे तभी तो खुशियां बांट पाएंगे ।
धार्मिक क्षेत्र में भी वह भले ही हमारी पुरानी मान्यताओं को पूरा ना कर पा रहे हैं, पर वह लोग दिल से बहुत ही अच्छे और सच्चे बच्चे हैं। मानवता का धर्म निभाना उनकी ताकत है ।चाहे सेवा हो, सहयोग हो अंगदान हो, रक्तदान हो, अर्थ दान हो, सदैव तत्पर और तैयार रहते हैं। यह एक बहुत ही बड़ी बात है। राजनीतिक स्तर पर भी उनकी सोच परिपक्व हुई है, और वे देश के लिए क्या भला है ,इस बात को जानते हैं । इस हेतु जो उनसे बन पड़ता है ,अवश्य करते हैं।
आर्थिक स्तर पर भी उनके पंखों को विस्तार चाहिए, सपने देखते हैं ,और उन सपनों को पूरा करने की कोशिश भी करते हैं। आर्थिक स्तर पर उनकी सोच हमसे अलग दिखाई देती है ,परंतु युवा पीढ़ी कमाना भी चाहती है और आगे बढ़ना भी चाहती है। जीवन को एक नए रूप में आगे बढ़ाना भी चाहती है।
हम माता-पिता का भी कर्तव्य है कि अपने बच्चों के सपनों को विस्तार दे ,उड़ान दे उनके मन को समझें ,और जब हमें सेवा की बहुत अधिक आवश्यकता होगी, तब उनसे आशा रखेंगे वह भी अवश्य ही पूरी होगी।
युवा पीढ़ी के पास आदर्श और नैतिकता की बहुत सारी बातें नहीं है ,पर वे उसे पूरा जरूर करते हैं ।इससे मन में बड़ी खुशी होती है अतः जब तक हमारे मन में युवा पीढ़ी के प्रति चाहे वह लड़का हो या लड़की हो दोनों ही अपने दिशा में सर्वश्रेष्ठ है। हमारे मन में उनके प्रति स्नेह आदर और सकारात्मकता लाना है।
तभी हमारे बच्चे पंख फैलाकर उड़ सकेंगे🌹🌹
शानदार
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंVery Nice post shaista Khan
जवाब देंहटाएं