बाई तुम मिट्टी के कण में नभ का तारा बन गई
बहुत दूर तुम ,बाई तुम क्यों चली गई
दिल में पीर सी उठती है,
हृदय में रिक्तता लगती है
आंखें फिर फिर भर आती है
बाई तुम क्यों चली गई
कुछ बातें कहना रह गई
कुछ बातें सुनना रह गई
मन में कसक सी उठती है
बाई तुम क्यों चली गई
विश्वास नहीं होता पल भर भी
अब ना मिल पाएंगे
तुमसे
मन के घाव कभी न भर पाएंगे
बाई तुम क्यों चली गई
यह न जाना था
, मैंने मां के जाने की पीड़ा इतनी घनीभूत होती है
, हंसती हूं,
मैं अभी बाई पर दिल ही दिल में रोती हूं
चाहती हूं फिर से तुमसे खूब बातें करूं
रह गया है जो दिल में उसको जाहिर करूं
पर तुम तो देवी थी,
आसमान में चली गई
बाई तुम क्यों चली गई
शरीर से चली गई हो बाई
यादों में हमारे साथ हो
आशीष से भरे भरे हाथों से
, सुख में दुख में सदा साथ हो,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें