मेरी प्यारी कलम
मेरी प्यारी कलम मेरी, पहचान बनो तुम,
जो कह न सकी जुबान से, वह काम करो तुम
मेरे दिल की आवाज बनो तुम कुछ कह सकूं ह्रदय का , हथियार बनो तुम,
उद्गार मेरे दिल में है, धार बनो तुम
अरमान मेरे दिल में है, श्रृंगार बनो तुम
लिखती रहू हमेशा मेरी, शान बनो तुम,
शब्दों को सजाती रहूं ,संगीत बनो तुम,
चाहती हूं लिखती रहू, मनमीत बनो तुम,
नारी शक्ति, बालिका शिक्षा, मेरी आवाज बनो तुम,
पारिवारिक संबंधों पर लिखूं, सरताज बनो तुम,
कल की सुनहरी यादों को लिखू, मेरा आज बनो तुम,
आशा भरा ही लिखूं ,मेरा नाज बनो तुम,
दर्पण बनू समाज का, आईना बनो तुम,
मेरी प्यारी कलम मेरी, पहचान बनो तुम,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें