कोरोना परिदृश्य और जैन धर्म की आचार पद्धति

निबंध लेखन प्रतियोगिता🙏🙏🙏
 विषय---- वर्तमान  कोरोना* *परिदृश्य और जैन धर्म की* *आचार पद्धति* 

 वर्तमान कोरोना परिदृश्य
 कोरोनावायरस कोविड-19  यह एक.......
 अत्यंत सूक्ष्म वायरस है जो संक्रमण से तीव्रता से फैलता है। कोरोना वायरस हमारे फेफड़ों को संक्रमित करता है। इसे वैश्विक महामारी माना गया है। पूरे विश्व में इसका  प्रकोप है, अतः सभी देशों ने लाक डाउन, शारीरिक दूरी, शारीरिक स्वच्छता, हाथों को बार बार साबुन व पानी से धोना ,मुंह पर मास्क लगाना, हाथ धोए बिना अपनी आंख, नाक कान ना छूना, और किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर खुद को आइसोलेट अर्थात सबसे अलग कर लेना,क्वारन्टीन  अर्थात एकांत का पालन ,किया जाता है।
 आज पूरा विश्व बहुत ही भयावह स्थिति में हैं और सारे विश्व को इसकी पीड़ा से बाहर निकलना है।

 _जैन धर्म आचार  पद्धति_  
"धारयते इति धर्म" जिसे हम धारण करें, जिसे धारण करने से हमारे जीवन में नैतिकता, सदाचार मर्यादा ,सत्य आदि गुण आ जाए। यह सिर्फ मंदिर या स्थानक तक सीमित नहीं है, यह हमारे संपूर्ण जीवन का दर्शन है।
 जैन दर्शन में जीवन की सार्थकता के तीन सूत्र मिलते हैं अहिंसा, अनेकांत और अपरिग्रह इन तीनों का समन्वित रूप हमारे चिंतन का मार्गदर्शन करता है, तो हमारे जीवन में एक चमत्कार, एक अलौकिक प्रकाश, अभिव्यंजना की अभिव्यक्ति होती है ।

आज के इस कठिन समय में हम सब को, पूरे विश्व को, जैन दर्शन जैन पद्धति ,जैनाचार  की आवश्यकता है।
" कर रूपी थाल में   में लेकर आई भावों का चंदन
, जैन आचार् पद्धति को कोटि कोटि वंदन"
 इसे हम निम्न बिंदुओं के आधार पर समझ सकते हैं ।

 _##कोरोना परिदृश्य और जैन आचार पद्धति _का शाकाहार_ ##
आज जैन धर्म को विश्व धर्म के रूप में सबसे अधिक पहचान हमारी आहार की शुद्धता, जल की शुद्धता के कारण मिली है। हमारा जैन धर्म शाकाहार पर बल देता है। हमारी महत्वपूर्ण पर्व तिथि , पर्यूषण,  पर तो हरी सब्जियों तक का निषेध है, जमीकंद का सर्वथा निषेध है।   कई लोग जैन धर्म को रसोई धर्म भी कहते हैं। रसोई बनाने की शुद्धता, गेहूं , कोई भी अनाज बगैर छाने उपयोग नहीं करना, धूप दिखाना सभी खाद्य सामग्री को ध्यान से देखकर बनाना ,जैन धर्म में शामिल है।

 गर्म पानी का उपयोग, राख से बने धोवन पानी का उपयोग, पानी को प्रतिदिन छानना  जैन धर्म  की दिनचर्या में शामिल है। कोरोना परिदृश्य में देख रहे हैं तो सबको शाकाहार अपनाने की सलाह दी जा रही है ।आहार शुद्धि की ओर सबका ध्यान जा रहा है। जैन धर्म में होटल संस्कृति का भी निषेध है।

 -जैसा खाएं  अन्न वैसा होगा मन जैसा पिए पानी वैसी बोले वाणी- अतः आज पूरा विश्व इस बात को समझने लगा है कि मात्र शाकाहार अपनाकर ही विश्व को कोरोना वायरस के कहर से बचा जा सकते हैं।

 जैन दर्शन वर्तमान संकट के दौर में एक समाधान के रूप में आया है।

 _##_कोरोना परिदृश्य और जैन_ _आचार जैन पद्धति का_ __ _अभिवादन __##
 जैन धर्म में जय जिनेंद्र, जय केसरिया जी से अभिवादन होता है ,जिसमें शारीरिक संपर्क नहीं मात्र हृदय के भाव से किया जाता है। कोरोना परिदृश्य में देखें तो सभी को शारीरिक दूरी का पालन करना है, अतः गले मिलना, आलिंगन करना , हाथ मिलाना सर्वथा निषेध है।

 ##_कोरोना परिदृश्य और जैन पद्धति_ _में मुख बंधन_## 
 जैन धर्म में सदैव ही मुख बंधन , मुख वस्त्रिका का प्रयोग किया जाता है, चाहे भगवान की पूजा हो, सामायिक हो, प्रतिक्रमण हो, जैन धर्म में हजारों वर्ष पहले इस सत्य को स्वीकार कर लिया था, कि वायु काय में अनंत जीव होते हैं ,और मुख पर वस्त्र बांधने से उनकी रक्षा होती है,। हमारे मुंह की लार , थूक, किसी के ऊपर नहीं गिरती है। मुंह पर  मास्क लगाना जैन धर्म के चरित्र में पूर्णतः शामिल है। समस्या की पीठ पर ही समाधान है। 

 ##_कोरोना परिदृश्य और जैन_ _आचार्य पद्धति की वैज्ञानिकता_##
 जैन धर्म  पूर्णतः वैज्ञानिक धर्म है। इस तथ्य को पूरे विश्व को समझने की आवश्यकता है । हमारे जैन धर्म मे प्रातः सूर्योदय के 45 मिनट बाद नवकारसी करना, सूर्योदय के पश्चात भोजन नहीं करना, बारिश में पत्तेदार  सब्जियों का उपयोग नहीं करना, उपवास, एकाशन आयम्बिल,  करना , तामसिक वस्तुओं का प्रयोग ना करना, भूख से अधिक ना खाना इन सब से जैन धर्म की वैज्ञानिकता सिद्ध होती है, साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर हाइपरटेंशन, कैंसर, मोटापा और भी कई बीमारियों का निदान करने योग्य धर्म है जैन धर्म। जैन धर्म की शुद्धता, स्वच्छता भी पूरे विश्व में जाने जाती है।

 कोरोनावायरस के निदान के लिए भी डॉक्टरों द्वारा आयुर्वेद, जैन आचार, धर्म आदि अपनाने की सलाह दी गई है ,अतः कोरोनावायरस के परिदृश्य में भी जैन आचार पद्धति पूर्णतः वैज्ञानिक और निर्विवाद है । 

 ##_कोरोना परिदृश्य व जैन आचार पद्धति की_ _अहिंसा_ ##
 जैन दर्शन में जीवन की सार्थकता अहिंसा का पालन करने से अर्थात मन, वचन, काया से किसी भी जीव की हिंसा ना करके हम अपने जीवन को आलोकित कर सकते हैं ।आज संपूर्ण विश्व को इसी अहिंसा और विश्व बंधुत्व की आवश्यकता है।

 ##_कोरोना परिदृश्य व जैन आचार् पद्धति का अपरिग्रह_ ##
 जैन धर्म का मुख्य सिद्धांत है अपरिग्रह ,अर्थात भौतिक वस्तुओं का ज्यादा परिग्रह नहीं करना। महान धर्म संस्थापक, लोकनायक धर्म नायक, विश्व के कर्णधार, प्राणी मात्र के चिंतक,  भगवान महावीर ने *"जियो और जीने दो"* का संदेश दिया ।अपनी इच्छाओं का आकाश सीमित करके ही शाश्वत सुखों की  प्राप्ति होती है। जैन धर्म में अपरिग्रह का बहुत ही महत्व है ।कोरोना परिदृश्य में इस बात की बहुत आवश्यकता है कि अब हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य यही हो, कि " *सुख बिखेरने में हैं संग्रह में नहीं* है।"
 *"हम उड़ाऊ नहीं उदार बने "* 
 आज के समय में भी कई लक्ष्मीपति अपने जीवन की कमाई 
 पूंजी को दान करके जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर रहे हैं।
 "जो *जल बाढै नाव में, घर में बाढै* *दाम दोनों हाथों ऊलीचीए ** यही सयानो काम"* 
" जीवनसत्व सर्वोच्च तत्व न अपव्यय इस का करना है।
 कोरोना में शांति व विश्व शांति का अमृत हमको भरना है"
 ##_कोरोना परिदृश्य व जैन आचार पद्धति मे_ _समारोह_ ##
 कोरोना में भीड़-भाड़, बड़े समारोह का निषेध है। जैन धर्म भी मर्यादा में, आचार विचार मे व्यवहार मे सादगी को महत्व देता है। धर्म से धन बढ़ता है, धर्म संस्कार बढ़ाते हैं। धर्म से हमारे जीवन में उदारता आती है, प्यार समन्वय की भावना बढ़ती है । हमारी यह पद्धति कोरोनावायरस से बचने के लिए बहुत ही अनुकरणीय है।

 ##_ कोरोना परिदृश्य और_ _जैन आचारपद्धति_ का _प्रकृति संरक्षण_ ##
" धरती माता बिलख रही है नीलांअम्बर सिसक रहा है
 हिंसा से सब त्रस्त हुए हैं
 मंद पवन भी टपक रहा है
 सुस्त हुए सूरज और चंदा तारागण लगते हैं रोते
 नदियां पर्वत लगते हे आंसू से मुख को है धोते,
 सामग्री बढ़ाने में लिप्त हुए हम सब भटक रहे हैं
, कंचन कामिनी के विषपान को गटक रहे हैं
, नैतिक मूल्य, मानवता, मर्यादा सभी को भूल गए
, इसीलिए कोरोनावायरस ने अपने जीवन में आकर जहर को घोल दिया"
 आज देखिए ,प्रकृति हाहाकार कर रही है। जबकि जैन पद्धति ने हजारों वर्ष पूर्व पृथ्वी काय, अप काय,तेऊकाय, वायु काय वनस्पति काय, त्रषकाय, छ:काया के जीवों की विराधना  नहीं करना यह हजारों वर्ष पहले ही कह दिया था।

 आज मानव जाति ने प्रकृति पर जो अत्याचार किए हैं, पेड़ पौधों को काटकर जंगलों को खत्म किया है, बड़े-बड़े कांक्रीट के महल तैयार किए हैं, प्रकृति को प्रदूषित किया है, मांसाहार के द्वारा असंख्य पशु पक्षी जलचर जीवो के प्राणों को लिया है, हाहाकार मचाया है, इस समय मात्र जैन आचारपद्धति एवं जीवन दर्शन से ही हम इस विश्व को कोरोना वायरस को बचा सकते हैं ।

अभी हम देख भी रहे हैं लाक डाउन में प्रकृति कितनी सुंदर हो गई है ,नदियों का प्रदूषण खत्म हो गया है, प्रकृति अपने सुंदर स्वरूप में परिदृश्य हो रही है। 

 ##_कोरोना परिदृश्य और जैन_आचार _पद्धति के व्यवसाय_ ##
 जैन धर्म में महारम्भी व्यवसाय को त्याज्य  बताया है।  पशुओं के प्रति संवेदना ,गायों की रक्षा, इन सब का पूर्ण ध्यान रखा जाता है। जैन धर्म अवैध व्यवसाय, ब्लैक मेलिंग, स्मगलिंग ,हिंसा, झूठ, चोरी , व्यवसाय नहीं करता है और संपूर्ण विश्व को यह संदेश दे रहा है की यही अपनाकर हम विश्व को पीडा मुक्त कर सकते हैं। 
"अपरिग्रह संतोष की जननी है विश्व प्रेम का है आधार
,समर्थकों का जीवन है बल हीनो का करे उपकार
,धन पाकर जो करता सदव्यय बनता है मधुमय संसार
 वर्ग भेद मिट जाएगा विषमता का करे प्रतिकार,
"इच्छाओं की प्यास ना कभी बुझती है ,ना कभी पूरी हो पाती है। भौतिक संसाधनों के कारण समाज में विषमता, असंतोष एवं हिंसा बढ़ती है और  संग्रह विषमता को, वर्ग संघर्ष को जन्म देता है। जैन धर्म संयमित धर्म है,  स्वशासन, आत्मानुशासन का धर्म है। लालसा ,,लिप्सा, से बचने का धर्म है। जैन भाई बंधु सभी धर्मों के, जाति, संप्रदाय के, गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों की मदद कर रहा है। उनके भोजन की व्यवस्था कर रहा है। सारे विश्व की नजर जैन दर्शन पर टिकी है, हमारा जैन दर्शन अपंग के  पैर, अंधों की आंखें बन रहा है ।गरीब और रोगियों, की सेवा में हमारा पसीना बह रहा है। हम हमारी संपत्ति को सुकृत में लगाने की सोच रहे हैं। सारे विश्व को जैन पद्धति की आवश्यकता है। सभी के हृदय उदार हो गए हैं। खाना भी है, खिलाना भी है, जिस समाज में व्यक्तियों का दिल उदार नहीं होगा, जहां केवल अपने पेट की फिक्र की जाएगी वहां गरीबी लाख-लाख आंसू रोएगी।

 सारे विश्व को अपने अभिमान को छोड़ना है, करुणा का स्त्रोत बहाना है, दया की सरिता दिल में  बहाना है । मानव के दिमाग का स्वार्थ और सत्ता का अहंकार विगलित कर शांति की राह चुनना है। भौतिकता की चकाचौंध की कल्पना से दूर हटकर आत्मा की दिव्य ज्योति को जगाना है। जैन धर्म की आचार पद्धति उत्कृष्ट है। आइए हम सब जैन मिलकर विश्व को एक नया दर्शन दें, एक नया चिंतन दे, एक नया विश्व धर्म दे, एक नया वैज्ञानिक धर्म दें, जहां पर समानता, सौहार्द्र, करुणा, दया, उदारता, प्रेम, सहिष्णुता, अहिंसा, अनेकांतवाद, अपरिग्रह, शाकाहार, प्रकृति का संरक्षण, सभी धर्मों के प्रति समभाव, सहयोग, जीवन की सार्थकता , आंतरिक वैभव , संतोष इन सब का जागरण हो। हमारा जैन धर्म उत्कृष्ट धर्म है।

 "कथनी करनी एकसी करुणा पूरित विचार 
हरियाली सा शांति में जीने का व्यवहार 
 जो नि:सर्ग में स्वर्ग सी उज्जवल धूप, ऐसा ही आलोकित  हमारा जैनाचार "
 कोरोना वायरस में सभी को जैन आचार् पद्धति को अपनाना होगा। 

 _"विश्व धर्म बनेगा हमारा जैनाचार्_ _विश्व शांति लाएगा_ _हमारा जैनाचार"_ 

 करोना  परिदृश्य में जैन आचार पद्धति ही विश्व को संकट से बचा सकती है।जैन धर्म में विश्व धर्म  बनने की क्षमता है। यह पूर्ण सत्य है, इन्हीं भाव के साथ मैं अपनी लेखनी को विराम देती हूं।

श्रीमती सुधा दिलीप जैन
 23 त्रिमूर्ति नगर धार
 मोबाइल नंबर 94253-35093--8989530903

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ