मेरी बहू सुधा - आदरणीय ससुरजी श्रीश्रीमल जी जैन की कलम से

मेरी बहू सुधा🌹🌹
 ग्रामीण एवं शहरी संस्कृति का समन्वित रूप है, मेरी बहू सुधा। वह देहात की रहने वाली है, तथा अपनी पूर्ण शिक्षा ग्रामीण परिवेश से पूर्ण की है ,अतः  शहरी एवं ग्रामीण परिवेश का समन्वय करना आता है । 

 सुधा ने बहुत ही निश्चल भाव से हमारे परिवार को प्रेम, स्नेह, सहयोग और सम्मान के साथ स्वीकार किया और परस्पर प्रेम को बढ़ाया, इसके साथ ही अपनी शासकीय सेवा, बच्चों की परवरिश, उत्तम वातावरण का निर्माण भी करती रही।

 परिवार की सामाजिकआर्थिक धार्मिक प्रगति  होती रही।

, बहु सुधा ने मनोवैज्ञानिक स्थिति से ग्रामीण एवं शहरी संस्कृति का समन्वय करके अपने घर एवं बाहर की स्थिति में समन्वय करके परिवार का संचालन किया । मन, वचन ,कर्म की स्थिति में समन्वय करके उनको गति देने की क्षमता है । उनकी गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि होती रहेगी। आज के समय में मुझे गर्व की अनुभूति होती है कि वह मेरे घर की बहू है।

 परिवार ,संयुक्त परिवार, स्वयं ,परिवार की स्थिति में से जो भी निकटतम है ,उनके गुण दोषों को पहचानती हैं, इनके   मध्य में रहकर वे राह निकाल कर प्रगति करती हैं। 

उनमें बालक बालिकाओं की स्थिति ,समर्पण, बंधन, सभी प्रवृत्तियों को पहचानने की क्षमता है ।अपने अनुभव के आधार पर अपने विचारों को सहज ,सुरभित, बोध गम्य एवं सरल शब्दों में वर्णन कर सकती हैं ।

गद्य में, पद्य में, अपने मन की बात कहती हैं, जो कि पढ़ते ही समझ में आ जाती है। गुणवत्ता के साथ गतिशीलता भी है ।भावी जीवन में अधिक सफलता मिले यही मेरी शुभकामनाएं । 

गद्य, पद्य के साथ व्याख्या की स्थिति में भी वृद्धि करें तो अति उत्तम और यही मेरी उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं हैं ।

साहित्य के क्षेत्र में और जीवन के हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करो। सदैव स्वस्थ्य एवं  प्रसन्न रहो ,यही भावना है।

श्रीमल  जैन त्रिमूर्ति नगर धार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ