अपने आसपास किताब रखना

अपने आसपासकोई किताब रखना📖📖📖📖

 ना खुशीका, ना गम का कोई हिसाब रखना, अपने आसपास कोई किताब रखना,

 ना जीत का ना हार का कोई एहसास रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना

 जिंदगी में दुश्मनी से ज्यादा, दोस्ती का हिसाब रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना ।

बचपन की विरासत व संस्कार याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।

 पुस्तकों के बगैर दुनिया की कोई कल्पना नहीं, पंडित नेहरू की यह बात याद रखना।

 किताबों से एक साथ जी लेते हैं हम कई जिंदगियां, बस यह बात याद रखना।

 बस अपने आसपास कोई किताब रखना।

 किताबों में दिलचस्पी बनाएगी बेहतरीन इंसान तुम्हें, तुम किसी के जन्मदिन पर किताब की,  भेंट देना, यह बात याद रखना

 बीते जमाने की इंसानों की बात याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।

 चिड़ियों का चहचहाना याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।

 खेतों का  लहलहाना  याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।

 झरने का गुनगुनाना याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।

 परियों के किस्से सुनाना याद रखना ,बस अपने आसपास कोई किताब रखना।

 किताबों की दुनिया है बड़ी ही प्यारी, सबसे अनोखी न्यारी यह बात याद रखना,

 बस अपने आसपास कोई किताब रखना,

 कोई किताब रखना

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ