सच्चा शिक्षित कौन है
सच्चा शिक्षित कौन है
असल मायने में सच्चा शिक्षित वही है, जो सदैव स्टूडेंट बने रहता है। जीवन में अगर आपको आगे बढ़ना है तो आपको सदैव स्टूडेंट बने रहना होगा, अर्थात आपने आपके सीखने की प्रक्रिया हमेशा जारी रहना चाहिए ।हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें सब आता है, ज्ञान का जो भंडार है उसमें हम तो बहुत छोटे हैं।
लर्निंग की प्रक्रिया सतत जारी रहना चाहिए।
हम जो सीखें वह बहुत ही आनंदायी हो, हमें सीखने में मजा आना चाहिए, तभी उसे सीखने का लाभ है।
हमारे कार्यों और शब्दों का संतुलन होना चाहिए। एक सच्चा शिक्षित व्यक्ति अपने अच्छे बुरे कार्यों की जवाबदारी स्वयं लेता है ।किसी को दोषी नहीं बताता है ।
,शिक्षित व्यक्ति वही है जो अपने हृदय में सहानुभूति, संवेदना रखता हो दूसरों की केयरिंग करता हो, जो उसके हृदय में हो वही उसके कामों में भी हो ।
शिक्षा हमारे ज्ञान की खिड़कियां खुलती है और हमें दुनिया देखने के अवसर देती है।
शिक्षित व्यक्ति ओपन माइंडेड होता है, अर्थात उसका दृष्टिकोण उदार होता है वह किसी भी मामले में यह सोचता है कि मैं भी सही हूं पर वह भी सही है, और किसी प्रकार के तर्क या पूर्वाग्रह में यकीन नहीं रखता है ।
शिक्षित व्यक्ति वही है जो अपनी सोच को बदलने में विश्वास रखता है, समय के साथ अपने अंदर अपने आदर्शों के साथ बदलाव लाने की क्षमता रखता है।
शिक्षित व्यक्ति अपनी अच्छाई और बुराइयों का स्वयं आकलन करता है, और सदैव अपने अंदर सुधार लाने की कोशिश करता है, और अपना बेटर वर्जन बनाने की कोशिश करता रहता है। शिक्षित व्यक्ति स्वार्थी नहीं होता दूसरों के बारे में भी सोचता है।
दूसरों की जिंदगी के बारे में भी सोचता है, साथ ही उसके दृष्टिकोण में जनकल्याण की भावना भी आ जाती है।
सच्चा शिक्षित व्यक्ति वही है जो अपने गुस्से पर नियंत्रण करना जानता है, अपने अहम् पर नियंत्रण करना जानता है।
सच्चा शिक्षित व्यक्ति वही है जो जो संहार में नहीं सृजन में भरोसा रखता है।
डिग्रियां तो शैक्षणिक खर्चों की रसीदें मात्र है, इंसानियत का पाठ जिंदगी सिखाती है, अगर हमने दिल को अपना टीचर मानकर पढ़ाई की है तो आप सच्चे व अच्छे हैं।
जिंदगी में डिग्री की पढ़ाई से अधिक है इंसानियत की पढ़ाई
"कई जीत अभी बाकी हैकई हार अभी बाकी हैअभी जिंदगी का सार बाकी हैयहां से चले हैं नई मंजिल के लिएयह तो एक पन्ना था, अभी तो पूरी किताब बाकी है।"
सुधा जैन धार
Sunder vichar
जवाब देंहटाएंLearning is a continuous process , a person who is learner never fail in his life .
जवाब देंहटाएं