सागर से क्या सीखे????
सागर से हम क्या सीखें
सागर की लंबाई, चौड़ाई ,गहराई ,अनंत होती है ।
सागर हमें यह सीख देता है कि हमारे पास भी सोचने, समझने, और सीखने की क्षमता अनंत है अगर हम उसका उपयोग करेंगे तो हमारे जीवन में असीमानंद, पूर्णता, व शांति का अहसास होगा ।
सागर अपनी विशालता पर कभी गुरुर नहीं करता है, उसी प्रकार हमें भी किसी प्रकार का अहंकार नहीं करना चाहिए। क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।
एक एक बूंद से सागर भर जाता है उसी प्रकार एक-एक पल का उपयोग करने से हम हमारे जीवन को सार्थक कर सकते हैं ।
सागर से हमें मर्यादित जीवन जीने की शिक्षा मिलती है। सागर इतना विशाल होने पर भी कितनी मर्यादा में रहता है, और जब भी कभी सागर अमर्यादित होता है, तो पूरा विश्व कांपने लगता है। चाहे सुनामी लहर हो, अम्फन हो, या निसर्ग तूफान ,उसी प्रकार मनुष्य भी अगर अमर्यादित जीवन जीने लगता है तो संपूर्ण विश्व काँपने लगता है।
आज के covid-19 के भयंकर परिणाम जब हम देखते हैं, तो लगता है मनुष्य का अमर्यादित आचरण इन सबके लिए जिम्मेदार है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें