जन्मदिन की शुभकामनाएं

🌹🌹प्यारी एकता को जन्मदिन की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹
 
तुम्हारे लिए एक कविता

 मासूम सी प्यारी सी हो, जैसे कोई दुआ हो,

 बड़ी प्यारी सी भोली हो जैसे कोई चंचल हवा हो,

 प्यारी सी सूरत बड़ी सी आंखें मुस्कुराती छटा हो,

 बातों से जिसकी बिखरती खुशबू महकती अदा हो,

 लबों पर जिसके सदा मुस्कान रहती है, वह दिल की दुआ हो

 शरारत से कभी हंसना कभी मुस्कुराना लगता है, जैसे कोई पावन नदी हो,

 वह मीठी सी बोली, वह प्यारी सी मुस्कुराहट, जैसे बदली गगन पर छाई हो

 हंसी जो कहीं वह किसी बात पर जो लगा, जैसे सावन की बरसात आई हो

 वह पहने गले में जो मोती की माला हर एक ख्वाब जैसे पिरो कर संभाला,

 वह भोली सी एकता, वह प्यारी सी एकता बड़ी खूबसूरत हो न्यारी सी एकता,

 जन्मदिन तुम्हारा हर दिन संवरता,   हम सबका दिल बस यही दुआ करता
🧡♥️❤️💚🧡♥️❤️💚💃💃💃💃💃🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

 सुधा धार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ