मुस्कान बनो तुम
एक पल के लिए ही सही ,किसी की मुस्कान बनो तुम ,
आईने के सामने खड़े होकर ,खुद मुस्कुराओ तुम,
हर किसी से प्रेम से मुस्कुरा कर मिलो तुम ,
अपनी मुस्कान सदैव, इस दुनिया को बांटो तुम ,
मुसीबतों विपत्ति में भी, मुस्कुराना ना भूलो तुम ,
किसी के जीवन की ,खूबसूरत मुस्कान बनो तुम ,
सुंदरता में है शक्ति, मुस्कुरा कर इसकी तलवार बनो तुम ,
जीवन में स्नेहिल मुस्कुराहट, लाकर भाषा बनो तुम,
मुस्कान सजेगी, तो प्रसन्न और युवा दिखोगे तुम
मुस्कुराकर हर किसी का अभिनंदन करो तुम,
रोने के लिए जिंदगी नहीं, किसी की हंसी बनो तुम ,
किसी रोते हुए बच्चे की ,मुस्कान बनो तुम,
मुस्कान एक झरोखा है इसकी रोशनी बनो तुम,
आंखों में किसी की खुशियां देखो ,नयन बनो तुम ,
उदार हृदय से मुस्कुरा के, सबकी जान बनो तुम ,
मुस्कान को अपना मेकअप बनाकर श्रंगार बनो तुम ,
जीवन में हर वक्त किसी की मुस्कान बनो तुम ,
मुस्कान बनो तुम,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें