किसान का विकल्प नहीं है
कर ले चाहे बिजनेस कितने ,
पर
किसान का विकल्प नहीं है ।
मानसिक श्रम कर ले कितना भी,
पर
शारीरिक श्रम का विकल्प नहीं है।
होटल का खाना खा ले कितना भी,
पर
दाल रोटी का विकल्प नहीं है।
अंग्रेजी मीडियम में पढ़ ले चाहे,
पर
हिंदी मीडियम का विकल्प नहीं है ।
पाश्चात्य संस्कृति अपना ले चाहे,
पर
भारतीय संस्कृति का विकल्प नहीं है।
दूसरी स्त्री से प्रेम करें चाहे
पर,
पत्नी का विकल्प नहीं है ,।
होटल में रुक जाएं कितना
पर,
घर का विकल्प नहीं है।
बेईमानी से कमा लो कितना,
पर
ईमानदारी का विकल्प नहीं है।
विदेश में जाकर बस जाओ,
पर
अपने देश का विकल्प नहीं है।
आधुनिकता अपना लो चाहे,
पर
भारतीयता का विकल्प नहीं है ।
दूसरे देशों से आयात कर लो जितना,
, पर
आत्मनिर्भर भारत बनाने का विकल्प नहीं है।
शहरी संस्कृति भाये कितनी
,पर,
ग्रामीण संस्कृति का विकल्प नहीं है।
दिखावा कर ले कितना भी,
पर
मोबाइल चला ले कितना भी,
पर
किताबों का विकल्प नहीं है।
सुधा जैन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें