खुद को आजाद करें हम

         खुद को आजाद करें हम
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
  मन को निर्भय मस्तक को ऊंचा करें हम,
  खुद की बेड़ियों से खुद को आजाद करें हम,
  जीवन संग्राम में निर्भय होकर आगे बढ़े  हम,
  अपनी राह खुद बनाने का  संकल्प करें हम,
 डरे नहीं ,अनुमान से अधिक शक्तिशाली हैं हम,
 पारंपारिकता , मौलिकता से आगे बढ़े हम ,
 खुद की चारदीवारी से खुद को आजाद करें हम,
 नजर को बदल कर नजारे बदले हम ,
 नई चीजों को सीखने में सदा आनंद पाए हम,
 बंद राहों में नए विकल्प तलाश में हम ,
जिंदगी की मुश्किलों में हंसने का बहाना ढूंढे हम, 
 सबसे प्रेम, स्नेह ,आदर, बेहतर करें हम,
 अपनी आंखों को अपना आईना बना कर खुद को निहारे हम,

 स्वयं का सम्मान ,स्वयं की पहचान करें हम,
 अपने अंदर की खोज करके देवत्व को प्राप्त करें हम।

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ