"तो क्या हुआ"
तो क्या हुआ
अभी कोविड-19 में मेरे परिचित रिक्शा चालक की मृत्यु हो गई, वह बहुत सुलझे हुए समझदार थे ।उनकी चार प्यारी बेटियां है जो मेरे विद्यालय में पढ़ रही है। बड़ी बेटी कॉलेज में पहुंच गई,। हमें बहुत ही बुरा लगा और अभी नए शैक्षणिक सत्र में हमने मैंने सोचा ,उन बालिकाओं की कुछ मदद कर दी जाए ।कॉपी, फीस आदि में मैंने उन्हें फोन लगाकर पूछा कि मैं क्या मदद कर सकती हूं ?तब उस बड़ी बालिका ने बोला कि नहीं, मैडम हम सब कुछ कर लेंगे।
मैंने कहा नहीं कुछ बता दो तुम्हारे पापा चले गए, हमें बहुत बुरा लग रहा है, लेकिन वह बहुत ही स्वाभिमानी परिवार है, और हम से मदद लेना उन्हें पसंद नहीं वह बोली" तो क्या हुआ" हम मैनेज कर लेंगे मैडम।
सुनकर मुझे लगा कि कितने लोग ऐसे हैं जो अपने दुखों को जताते नहीं हैं ,किसी की अनुकंपा नहीं चाहते ,और मान लेते हैं कि ईश्वर को जो मंजूर था वही हो गया ,और वह मान लेते हैं की" तो क्या हुआ "।
अभी प्रवेश के दौरान एक मूक-बधिर छात्रा ने प्रवेश लिया मैंने फोन से उसके पापा से उसके बारे में पूछा कि वह क्या कर सकती है? वह बड़े उत्साह से बोले मैडम, आप थोड़ा इशारा कर दोगे तो वह सब समझ जाएगी, उसे थोड़ा कम सुनाई देता है ,और वह बहुत हकला कर बोलती है, फिर भी क्या हुआ वह सब कर लेगी।
यह बात सुनकर मेरे मन में यह बात आई कि कई लोगों के पास कई कठिनाइयां रहती है, फिर भी वह ईश्वर को दोष ना देकर इस बात को स्वीकार कर लेते हैं कि "तो क्या हुआ"।
अपने रंग, रूप, कद, काठी शारीरिक अक्षमता, गरीबी और भी कई कारण है जो ईश्वर ने सबको दिए हैं, जिन से भी कमजोर हो सकते हैं, पर वे जिस पुरुषार्थ से, उस प्रारब्ध को स्वीकार कर जीवन में आगे बढ़ते हैं ,वह तारीफ के योग्य है। और हमें इस बात का संदेश देते हैं कि किसी भी विपत्ति में हमें हमारे मन को इसी रूप में स्वीकार करना चाहिए कि" तो क्या हुआ "
प्रवेश लेते समय कई छात्राएं ऐसी मिलती हैं ,जिनकी माता नहीं है ,मैं पूछती हूं खाना कौन बनाता है ?तो वह नवमी में पढ़ने वाली छात्रा बोलती है ,मैडम मैं बनाती हूं, घर का काम तो करना ही पड़ता है ,अब मम्मी नहीं है "तो क्या हुआ"
किसी के पापा नहीं हैं तो उनकी मम्मी ने ,परिवार वालों ने सहयोग देकर बच्चियों को पढ़ा रहे हैं, जीने का जज्बा इतना है यह सामने आने वाली विपत्तियों से कभी हार नहीं मानते ।अपनी मुस्कुराहट को भी कायम रखते हैं। बहुत सारी परिस्थितियां देखने को मिलती है। मन में दर्द भी होता है ,कभी-कभी ईश्वर से शिकायत भी हो जाती है ,लेकिन उन सब के जज्बे को देखकर उनके सामने नतमस्तक हो जाने को मन करता है।
बिल्कुल सही मनुष्य ने अपना स्वाभिमान नहीं खोना chahijsko अपने आप पर भरोसा रहता है ।उसका भरोसा प्रभु कभी नहीं तोड़ते ।और जब यदि परिस्थीटिया बनती है तो वह उनसे समझौता करना सीख जाता है ।आपकी हर रचना अच्छी रहती है ।
जवाब देंहटाएंआपकी प्रशंसा मुझे बहुत अच्छी लगी कृपया अपना नाम बताइए क्योंकि ब्लॉक पर अननोन आ रहा है
हटाएं