काश वो मुझको समझ पाते

"काश वो मुझे समझ पाते"
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
 हर पति पत्नी का रिश्ता होता है खट्टा मीठा, ❤️❤️❤️❤️❤️
कभी लगता है भरा भरा सा, कभी लगता है रीता,❤️❤️❤️
 कभी छोटी-छोटी बातों का रखते हैं ख्याल,❤️❤️❤️❤️ 
कभी जरा सी बात पर मचाते हैं, बवाल,❤️❤️❤️❤️❤️❤️
 कभी तो जताते हैं ,प्यार ही प्यार ,❤️❤️❤️❤️❤️❤️
और कभी दिल दुखाते है, बार-बार ,❤️❤️❤️❤️❤️
कभी लगता है, उनके साथ जैसे हो जन्नत,❤️❤️❤️❤️❤️
 कभी लगता है, मैं हूं कितनी वीरान,❤️❤️❤️❤️❤️❤️
 कभी लगते हैं, जैसे हो बरगद की छावं ,❤️❤️❤️❤️❤️
कभी लगते हैं, जैसे खजूर के पेड़ ❤️❤️❤️❤️❤️❤️
कभी तो खुशियों से चहकती हूं, कभी दरक जाता है मन का कोना,❤️❤️❤️❤️❤️❤️
 कुछ कभी फैले पानी सा, लगता है जीवन,❤️❤️❤️
 कभी लगता है अजीब सा ठहराव,❤️❤️❤️❤️❤️ 
कभी लगती विरानी, कभी लगती हरियाली है,❤️❤️❤️
 फिर भी साथ बैठकर पीते, दोनों चाय की प्याली है,❤️❤️❤️
 बस चाहत मेरी इतनी सी है, हर समय समझ पाओ,❤️❤️❤️
 मुझको गलतियों पर दे दो माफी,❤️❤️❤️❤️❤️
 किसी के सामने ना करो अपमान ,❤️❤️❤️❤️❤️
रिश्ते को चार चांद लग जाएंगे अगर देंगे सदा सम्मान।❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ हर पत्नी की यही ख्वाहिश होती है ।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ