श्री कृष्ण का जीवन संदेश

भगवान श्री कृष्ण के संदेश
भगवान श्री कृष्ण के सद्विचार एवं जीवन के सूत्र निराशा के बीच आशा की किरण बन सकते हैं। उनके उपदेश और उनके जीवन  आचरण हम सबके लिए अनुकरणीय है ।उनका जीवन कई विशेषताओं से युक्त था। उनकी एक विशेषता यह थी कि वह अपने जीवन को आगे बढ़ाने में सब की भूमिका बराबर मानते थे। महाभारत का युद्ध चल रहा था। रणभूमि में हाहाकार मचा हुआ था। श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा "हे पार्थ मेरे घोड़े थक गए हैं, पसीना पानी की भांति बह रहा है, मुझे मेरे  अश्वों को  जल पिलाना पड़ेगा"।
 तब अर्जुन ने कहा," सखा इस समय बहुत विषम परिस्थिति है, हम रथ रोक नहीं सकते"
 लेकिन अर्जुन के और कुछ बोलने के पहले ही श्री कृष्ण ने रथ रोक दिया, और अपने पितांबर से अश्वों  के पसीने को पोंछने लगे, थपथपाने लगे, सहलाने  लगे ।
अर्जुन के ऊपर वाणों की बरसात होने लगी, और वह श्रीकृष्ण को पुकारने लगे, लेकिन श्रीकृष्ण ने कहा" हे पार्थ, मेरे अश्वों  को कुछ जल और विश्राम और हौसला न दिया तो वे यही गिर पड़ेंगे"
 इस युद्ध में जो भूमिका तुम्हारी है उतनी ही भूमिका इनकी है ।हम सब बराबर हैं, और उन्होंने अपने अश्वों को  थपथपाया आया और पानी पिलाया।
 श्री कृष्ण की लीला से उन्होंने यही संदेश दिया कि हमारे जीवन में राज्य हो, व्यापार हो, युद्ध हो, कोई भी पल हो, जो हमारे जीवन को सुचारू रूप से चलाने में सहायक होते हैं, उन सब का ख्याल रखना आवश्यक है। भले ही वह पशु क्यों ना हो। क्योंकि जीवन यज्ञ में सभी अपना किरदार निभा रहे हैं। अतः उनके प्रति कृतज्ञता इसने स्नेह एवं आदर का भाव होना जरूरी है। श्री कृष्ण का कृतज्ञता का भाव हमें नया जीवन दर्शन देता है।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ