कोरोना सचमुच में महामारी है

कोरोना सच में महामारी है
 पिछले 5 महीनों का विश्लेषण करती हूं तो पाती हूं कि करोना  सचमुच में महामारी है क्योंकि इसने बच्चों के चेहरे की मुस्कान छीन ली है। विद्यालय लग नहीं रही है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान, उनके सीखने सिखाने की प्रक्रिया, उनका घूमना फिरना सब कुछ रुक गया है। कोरोनावायरस महामारी है ,बस चालको के लिए, ड्राइवर, कंडक्टर ,क्लीनर्स, रिक्शा चालक, परिवहन से जुड़े कई लोग ,सभी का जीवन इतने कष्ट में हैं। उनके लिए कोरोना सचमुच में महामारी है।
 महामारी है , फुटपाथ वाले, ठेले वाले, चाय की गुमटी वाले, प्रतिदिन दुकान लगाने वाले छोटे छोटे दुकानदार, पानी पतासे वाले,
 छोटी-छोटी दुकानें लगाने वालों के लिए उनसे उनके मन की पीड़ा पूछो वह सच कहेंगे कोरोना महामारी है।
 कोरोना महामारी है उन छोटे छोटे दुकानदारों के लिए जिन्हें अपनी दुकान का किराया देना पड़ा और आय बिल्कुल भी नहीं। कोरोना महामारी है ,प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों के लिए जिन्हें वेतन नहीं मिल रहा है, या बिल्कुल कम मिल रहा है ।
कोरोना महामारी है ,टेंट हाउस कैटरिंग, हलवाई, इन सब के लिए जिन के धंधे बिल्कुल ठप पड़े हैं। और वह अच्छे समय का इंतजार कर रहे हैं।
 कोरोना महामारी है 
 दैनिक मजदूरों के लिए जिनके रोजगार पर आन पड़ी।
कोरोना महामारी है पर्यटन, उद्योग, होटल, सब अच्छे समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
 एक शिक्षिका के रूप में जब हम बच्चों से मिल रहे हैं, और उनके हृदय की पीड़ा और उनके परिवार का कष्ट सुन रहे हैं,। उनके पास कक्षा 9वी में प्रवेश के लिए  नॉमिनल शुल्क भी नहीं है। बहुत कम बच्चे  प्रवेश ले रहे है। हम उन्हें फोन भी कर रहे हैं। शाला में प्रवेश के लिए बुला रहे हैं । इसके बावजूद भी प्रवेश बहुत कम हो रहा है ।गरीब पालक समझ रहे हैं हमारे बच्चों का यह साल गया। अपने आसपास की पीड़ा, अपने बच्चों की पीड़ा देखती हूं तो लगता है कोरोना सचमुच महामारी है। ऐसे समय में हम  ना तो कह सकते हैं ना कर सकते है। स्कूल प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि कक्षा 9वी में प्रवेश के लिए जो नॉमिनल सुनकर लग रहा है उसे इस वर्ष माफ कर दिया जाए ताकि बच्चे प्रवेशित  हो सके। बस हम प्रकृति का रास्ता देख रहे हैं, वैक्सीन का रास्ता देख रहे हैं। और प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे सब बच्चे जल्दी मुस्कुराने लग जाएं ।सबको अपने-अपने रोजगार मिल जाए ,और दुनिया पटरी पर आ जाए। किसी को किसी से कुछ नहीं चाहिए। सब कुछ अपने हिसाब से चल रहा था लेकिन इस महामारी ने गरीब लोगों की तो जान ही ले ली है। और जो अमीर लोग हैं, वह सोच सोच कर मानसिक अवसाद का शिकार हो रहे हैं। ऐसे समय में जिनके जीने के जज्बे कायम थे उन्होंने इस बीमारी को मात दिया है, और अपने चेहरे की मुस्कान को कायम रखा है। वे  सब बहुत-बहुत धन्यवाद के पात्र हैं। सुधा जैन शिक्षिका

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ