भोजनही हमारा भाग्य लिखता है।
भोजन ही हमारा भाग्य लिखता है।
स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अनेक नियम उपयोगी हैं ,पर इन सब में एक बड़ा नियम है, उचित भोजन, जो उचित भोजन करते हैं उनके लिए स्वस्थ और सशक्त बने रहना आसान होता है, और उन पर रोग आक्रमण नहीं करता।
उचित भोजन से स्वास्थ्य और प्रसन्नता की प्राप्ति होती है। स्वस्थ मजबूत शरीर और मस्तिष्क बड़ी मूल्यवान संपदा हैं। स्वयं को समझने की कोशिश करें। लिखे की क्या करना है ? क्या नहीं करना है ?
अपने रोज की आदतों का विश्लेषण करें ,और सोचे कि हम यदि स्वास्थ्य के साधारण नियमों पर भी नहीं चल रहे हैं, तो अपने आप को धोखा दे रहे हैं। अपने रोग के संबंध में लोगों से मत कहिये।
लोगों के पास अपनी चिंताएं कम नहीं है ।अपने को खुद ही संभालना होगा, परिस्थितियों को अपने वश में बनाना होगा।
जीने की कला सीखना होगी। प्रकृति का आनंद लेना होगा। संगीत का आनंद लेना ,सद ग्रंथों का अध्ययन करना ,आस्था रखना उसी से आनंद संभव है । स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें