मैं नन्हा मजदूर हूं

बाल श्रम 
चित्र आधारित रचना
 बाल मजदूर 

मैं बाल मजदूर हूं ,
नन्हे हाथों से उठाता हूं वजन,
 मैं नहीं जानता, कैसा होता है बचपन स्कूल जाना चाहता हूं ,
पर पेट की आग बड़ी है,
 इसीलिए करता हूं काम,
 मेरे नन्हे हाथों को कहां है आराम,
 मैंने माता पिता को खोया,
 फिर भी नहीं हूं रोया, 
छोटे भाई बहन मेरे साथ है ,
उनको मुझसे ही आस है ,
आंखों में ढेर से सपने हैं,
 पर खो गए मेरे अपने हैं,
 सब की डांट सुनता हूं ,
फिर भी काम करता हूं मैं ,
अपने नन्हें हाथों से वजन उठाकर ,
किसी के सपने बुन रहा हूं मैं
 नींव का पत्थर बन रहा हूं मैं 
बाल  मजदूरी कर रहा हूं मैं।

रचना मौलिक एवं अप्रकाशित
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ