विश्वास

शनिवार
 विषय प्रदत्त शब्दों से रचित लघुकथा
आधारित रचना
 27 .9.2020
 शीर्षक - विश्वास 
कहानी एक लड़की ईशानी सौम्य ,शालीन, पढ़ी- लिखी(टेक्सटाइल मैनेजमेंट), सुन्दर ,अपने पैरों पर खड़ी होने वाली ,स्वाभिमानी लडकी की है। उसके माता पिता और परिवार के कुछ सपने हैं ,और उन सपनों में एक सपना यह है कि उसकी शादी विदेश में करना और उसे अच्छे से सैटल होते देखना । होली के बाद ही कुछ लड़कों में एक अच्छा लड़का देख कर विवाह करने की योजना बनाई । लड़के रमन का परिवार इंडिया का ही था ,पर  लड़का काफी समय से न्यू जर्सी अमेरिका में रह रहा था ।किसी पहचान वाले ने ये रिश्ता बताया था, तो जल्द ही फिक्स हो गया। शादी की डेट भी फिक्स हो गई ।लड़का सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही आया था तो यह समझ लो" चट मँगनी पट ब्याह "हो गया । कुछ ही दिन में ईशानी रमन के साथ अमेरिका चली गयी ,माता पिता से दूर एकदम से पराए परदेस में रहने वाली हो गयी,अपने भाई बहन से दूर हो गयी । 
अब नया देश ,जगह ,लोग ,भाषा  और सबसे ज्यादा जरूरी रमन था, जिसे जानना था ।देखते देखते दिन बीतते गए और रमन के विचार,तौर तरीके और व्यवहार भी बदल गया ।ईशानी फ़ोन पर अपने  मम्मी पापा को क्या बताये और क्या नहीं? , इतने में रमण आ गया और ईशानी ने फ़ोन रख दिया ।अचानक रमन के तेवर बदले हुए थे ,और इसी बात को लेकर  अनबन हुई और ईशानी को घर से निकाल दिया ।अब ईशानी दूर परदेश में क्या करे ?
रात का सन्नाटा भी पसर गया था।ईशानी बहादुर लड़की थी पर इस नई दुनिया मैं लेंप पोस्ट के नीचे अकेली खड़ी  थी ।थोड़ी देर में बारिश शुरु हो गयी । पक्षीयों के चीख़ने की आवाज आ रही थी ।खुद की परछाई उसका पीछा कर रही थी , ईशानी को डर लग रहा है, पर वो खुद को दिलासा दे रही थी ।अचानक एक कार तेज रफ्तार में आकर रुक जाती है ,उसमें एक अजनबी पुरुष सैम ईशानी से पूछता है -कैन आय हेल्प यु ? ईशानी डरी, सहमी, सी क्या जवाब दे कुछ समझ नहीं आता । वह व्यक्ति फिर से पूछता है -कैन आय हेल्प यु ? ईशानी अब बोलती है -यस ।बोलकर कार में बैठ जाती है ,वो ईशानी को अपने घर ले जाता है ,जहाँ उसका परिवार होता है ।वहाँ पर कुछ दिन रहकर वो एक छोटा सा टेक्सटाइल का व्यापार शुरू करती है जिसमें इंडिया में होने वाले काम को एक नए सिरे से शुरू करके अपने लघु  उद्योग को  धीरे धीरे बड़ा स्वरूप देती है। जिसमे सैम का परिवार उसके साथ होता है । ईशानी अब आत्मनिर्भर है उसका बिज़नेस अमेरिका में है ,और ईशानी जैसी कई  लड़कियों के लिए वो एक प्रेरणा बन गई ।जिन लड़कियों ने  विदेश जाने की चाहत में  n.r.i. लड़कों से शादी की , उसमें से कुछ लड़कियों का जीवनी सही चलता है  बाकी तो धोखे ही खाती है।
 थोड़े समय के बाद ईशानी  अपने देश ,अपने माता पिता के  पास  आ गई  और  अपने  व्यवसाय को बढ़ाकर  ऐसी लड़कियों को काम  देने लगी। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि ईशानी को खुद पर विश्वास था ।
 पूर्णतः मौलिक
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ