पाजेब
पाजैब
दिल के आशिया में प्यार का दीप जलाया है,
धड़कनों में बेकरारी का लहर उठाया है ,
आंखों में तेरे नाम का काजल लगाए है,
पैरों में खुशियों के पाजेब पहने हैं ,
तुम्हारी दी गई हर सौगात दिल को भायी है,
पर प्यारी पाजेब को उतार नहीं पाई हूं,
दिल में यादों के घुंघरू दिन भर बजते हैं
और सर्द रातों में छन छन करते है,
खनकती पायलों की आवाज सब सुनते हैं,
फिर रंग-बिरंगे ख्वाब जिंदगी का बुनते हैं,
अपनी जमीन, अपना आसमां चुनते हैं ,
हम भी हर किसी को थोड़े ही अपनी धड़कन पाजेब की तरह सुनाते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें