तो कोई बात बने

[30/09, 16:42] Sudha Jain: तो कोई बात बने 

सिर्फ ओंठ ही नहीं मन भी मुस्कुराए,तो कोई बात बने।

 आसमां में ही नहीं ,धरती पर मुस्कानों के इंद्रधनुष खिले,
 तो कोई बात बने।

 जल के कल कल प्रवाह जैसा इंसान भी गतिशील बने, तो कोई बात बने।

 सक्रियता की पतवार से जीवन के नाव चले तो, कोई बात बने ।

मायने जिंदगी के मिल जाएं और जी जाएं तो ,कोई बात बने।

 जिससे प्यार करें उसकी खूबसूरती हमारे दिल में आ जाए तो ,कोई बात बने।

 प्यार  अपने आप ही अपनी भाषा ढूंढ ले तो ,कोई बात बने।

 खूबसूरती बगीचे में नहीं, हमारे दिल के अंदर ही है ,यह जान ले तो ,कोई बात बने।

 हम सागर की एक बूंद नहीं, पूरा महासागर हैं, यह मान ले तो, कोई बात बने।

 पंखों के साथ जन्मे हैं ,पंछी जैसी उड़ान भरे तो, कोई बात बने।

 अहंकार है, बड़ा परदा्, मनुज व प्रभु के बीच इस परदे को  गिरा दें तो, कोई बात बने।

 चेहरे तो होते हैं, धोखा देने के लिए खूबसूरती दिल में हो तो, कोई बात बने ।

प्रेम से पैदा हुए हैं ,हम प्रेम को ही हमारी मां मान ले तो, कोई बात  बने ।

सुधा  जैन
[30/09, 22:28] Sudha Jain: महिला साहित्यकारों की सृजन श्रृंखला में आदरणीय डॉक्टर कनक पाणि जी  ने मुझे इस श्रृंखला को आगे बढाने के लिए नामित किया था जिसके अंतर्गत पाँच दिन तक अपनी एक रचना साझा करते हुए इस श्रृंखला को आगे बढाने के लिए एक रचनाकार को नामित करना है । आज मैं अपनी   प्रिय संवेदनशील कवियत्री आदरणीय डॉक्टर अरुणा पाठक जी को को इस श्रृंखला को आगे बढाने के लिए नामित करती हूँ ।
प्रस्तुत है मेरी तृतीय दिवस की रचना 


सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ