प्रेरक प्रसंग
रतन टाटा के जीवन का प्रसंग
रतन टाटा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
रतन टाटा का जन्म 28 सितंबर 1937 को हुआ। वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पुत्र नवल टाटा के बेटे हैं। रतन टाटा को 2000 में पद्मभूषण और 2008 में पद्म विभूषण जैसा उपाधियों से सम्मानित किया गया।
21 साल के अपने कैरियर में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया ।
मुंबई आतंकी हमले के दौरान उनकी पांच सितारा होटल ताज को निशाना बनाया गया, तब उन्होंने कर्मचारियों की खुले हाथों से मदद की। उनके जीवन का एक सुखद प्रसंग बताते हुए खुशी का अनुभव कर रहे हूं।
रतन टाटा का कारोबार के सिलसिले में हैमबर्ग जर्मनी जाना हुआ ।काम खत्म करने के बाद वे अपने मित्र के साथ होटल गए और खाने का आर्डर दिया ।दोनों ने जमकर खाना खाया और बिल के पैसे रखकर जाने लगे ।सामने कुछ महिलाएं बैठी थी, उन्होंने टाटा और उनके मित्र की ओर घृणा से देखा और अपशब्द कहने लगी। दोनों दोस्त समझ नहीं पाए, उन्होंने महिलाओं को सफाई दी कि वह खाने का पैसा दे चुके हैं। इस पर महिलाएं और भड़क गई और उन्होंने एक नंबर पर फोन करके एक सामाजिक संस्था के लोगों को बुला लिया। तब संस्था के लोगों ने कहा कि भले ही आपने खाने का पैसा चुका दिया हो, लेकिन यह खाना देश की संपत्ति है, आपकी नहीं ।इसे खराब करने का आपको कोई हक नहीं है। जितना खाओ उतना ही ऑर्डर किया करो ।रतन टाटा पर इस कारण से $200 का जुर्माना हुआ। टाटा के जीवन में यह बात घर कर गई कि जिस देश के नागरिक इतने ज्यादा सभ्य और ऊंची सोच वाले हो तो वह देश विकसित ही होना चाहिए ।इस बात से उन्होंने महसूस किया कि कभी भी भोजन की बर्बादी नहीं करना चाहिए। पैसा हमारा हो, लेकिन संसाधन तो प्रकृति के होते हैं ,और प्रकृति के संसाधनों का समुचित और सही उपयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। रतन टाटा ने इसी बात को अपने जीवन में उतार लिया और अपने जीवन को परोपकार के लिए समर्पित कर दिया ।आज भी दानदाताओं में उनका नाम सबसे ऊंची सूची में आता है। कोरोना संकटकाल में भी वह अपनी हर संभव मदद कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें