प्यार तो फिर भी है ना
चित्र आधारित रचना
शीर्षक :::"प्यार तो फिर भी है ना"
मेरे प्यारे देश में कोरोना संकट को पैर पसारे सवा साल से ऊपर हो गया। इन दिनों हम दोनों घर पर इतने रह लिए, जिसने जीवन में कभी नहीं रहे। इन दिनों पूरा समय एक दूसरे के साथ रह रहे हैं। अच्छा भी लगता है, लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर झगड़े भी हो जाते हैं ,गुस्सा भी आ जाता है, रूठना, मनाना चलता रहता है। मैं सोचती हूं ,यह भी वैवाहिक जीवन का अपना आनंद है ,।इसी तरह प्यार और रूठने मनाने की चाशनी में हमारा कोरोना चल रहा था। एक माह पहले मैं भी कोरोना संक्रमित हो गई। उस समय पतिदेव में मेरी बहुत देखभाल की ।सुबह की चाय, नींबू गर्म पानी नारियल पानी ,फल ,दवाई, भोजन इन सब का बराबर ध्यान रखा। मैं अपने कमरे में क्वारंटाइन रही। मेरे पतिदेव बाहर कुर्सी लगाकर मुझे देखते रहते, मुस्कुराते रहते ,और गाते रहते।
" एक डाल पर तोता बोले, एक डाल पर मैना ,
क्वारंटाइन हो तो क्या ,"प्यार तो फिर भी है ना "
उनकी इस बात को सुनकर मैं भी मुस्कुरा देती हूं ।और गाती हूं ,
"तोता मैना की कहानी ,पुरानी, पुरानी हो गई ,
कोरोना में हमारे प्रेम की कहानी मस्तानी हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें