मुझ में मां

मुझ में मां, तुझ में मां ,हर मन में मां ,
इसे महसूस करना 
लड़खड़ाए कोई तो हाथ बढ़ाना, किसी का खोया हुआ हौसला खोज लाना,
 किसी की मुस्कुराहटों को अपनी प्रार्थनाओंं में समाना
 राग द्वेष से परे रहकर किसी की जीत पर मुस्कुराना
  मौन होकर अंदर तक उतर जाना 
प्यार ,अपनापन, सहयोग बढ़ाना, 
इसे बांटते ही जाना 
संकट के इस दौर में मदद का हाथ बढ़ाना
 इतना मुश्किल भी नहीं है मन का मां हो जाना ,हर किसी का मां बन जाना।

 सुधा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ