उम्मीदों का दामन
विषय :::छंटता कोहरा
उम्मीदों के दामन से हम सुखद सवेरा लाएंगे
जैसे सूर्य चमकता है, किरणें घर घर में लाएंगे
धैर्य का दामन थामेंगे ,जीवन मूल्यों को समझेंगे,
खुद को सुरक्षित रखेंगे, बेवजह कहीं नहीं जाएंगे,
बार-बार हाथों को धोएंगे, मुंह पर मास्क लगाएंगे,
अपने वतन को सोने सा चमकाएंगे,
गुलशन में फूल खिलाएंगे, अपनों से मिल पाएंगे, उदासी के बादल छट जाएंगे, अभी थोड़ा कोहरा है, इस कोहरे को छांटते जाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें