दादा दादी का प्यार
पर मेरे द्वारा लिखित लघु कथा:
शीर्षक:::: दादा दादी का प्यार
मेरा 4 वर्षीय नाती मिवान कोठारी अपने दादा दादी का लाडला है। वह अपने मम्मी पापा के साथ मुंबई में रहता है। दादा दादी बांसवाड़ा में रहते हैं ।पिछले वर्ष 8 अप्रैल को उसका जन्मदिन था और लाख डाउन होने के कारण दादा-दादी उसका जन्मदिन मनाने नहीं आ सके ,और मन में बहुत दुख हुआ।
जुलाई में मिवान अपने मम्मी पापा के साथ अपने दादा, दादी और नाना नानी के यहां प्यार से समय बिता कर फरवरी में पुनः मुंबई चला गया ।8 अप्रैल उसका जन्मदिन आने वाला था, दादा दादी की टिकट हो गई थी, पर वापिस इस कोरोना संक्रमण के कारण दादा दादी का जी घबरा रहा था। क्या पता जाना हो पाएगा या नहीं,? लेकिन ट्रेन चालू थी और वे अपने पोते के पास आ गए।
दादा दादी के साथ मिवान बड़ा खुश रहता है। उसके मन में ढेर सारे प्रश्न होते हैं। ऐसा क्यों होता है दादी ?अब हम क्या करेंगे? यह कोरोना कब जाएगा?
दादा दादी मिवान के सभी प्रश्नों के उत्तर बड़े प्यार से देते हैं। मिवान के मम्मी पापा ने अपनी छत को अच्छे से गार्डन बना लिया है ।शाम को वहीं पर बैठते हैं।
मिवान खेलता है ।दादी उसे नई नई चीजें याद करवाती हैं। नवकार मंत्र ,महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, 24 तीर्थंकरों के नाम, हनुमान चालीसा और भी बहुत सारी छोटी छोटी चीजें दादा दादी ने, मम्मी ने ,पापा ने उसे सिखाई ।
दादा-दादी चाहते हैं ,यह कोरोना का संकट जल्दी से जल्दी चला जाए।
महाराष्ट्र में आंकड़े कम हो रहे ,इस बात की खुशी भी हो रही। अपने प्यारे मिवान को लेकर वह जल्दी ही कहीं घूमने जाना चाहते हैं। बस ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि यह कोरोना संकट का कोहरा मेरे देश पर, विश्व पर छाया है, वह छंट जाए और उन्होंने इस उम्मीद को जगा लिया है कि कोहरा छंटने लगा है। उम्मीदों के आसमान के आगे कैसा भी कोहरा हो छंट ही जाता है।
दिलीप जैन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें