अपने आप से मिलना कितना अच्छा लगता है

लॉक डाउन की मानवीय त्रासदी ने मेरी भावनाओं को उर्वर भूमि दी और यह समय मेरे लिए यादगार बन गया, मैं अपने आप से मिली ,बच्चे, पति सभी पूछ रहे कितनी खुश क्यों नजर आ रही, मैंने हंसकर कहा मैं ऐसी ही हूं ,बचपन में भी खूब पढ़ना हिंदी के गानों को अंग्रेजी में बनाना  ,कहानी सुनना, सुनाना सहेलियों से खूब बातें करना ,बहनों के साथ मिलकर मस्ती करना ,ऐसा ही रहा मेरा बचपन और इन दिनों ऐसा लगा जैसे बचपन लौट आया हो ।
न हीं स्कूल जाने का टेंशन था ना कोई मेहमानों का आना जाना, बच्चे भी दूर थे ,कोई जवाबदारी भी नहीं, तो जो मैं ओरिजिनल थी वह बाहर आया, अपने आप से मिली, खूब बातें की, खूब पढ़ा  खूब लिखा ।

आत्मविश्वास की बढ़ोतरी हुई, आत्म उल्लास आया, हर दिन असीम आनंद की अनुभूति हुई। खूब रचनाएं लिखी ।
पढ़ने वाले थक गए ,मेरा लिखा पढ़ पढ़ कर पर मैं नहीं थकी। अपनी फेसबुक वाल ,अपने ब्लॉग, और तीन चार साहित्यिक मंच से अपनी भावनाओं को प्रकाशित किया, और मन ही मन बहुत ही खुशी का अनुभव किया।
 हृदय से जिसके लिए जो भावनाएं बनी, वह लिखी। खूब तारीफें भी बटोरी, लेखन मेरा लव अफेयर बन गया। पति मेरे हमदम मेरे दोस्त बन गए।

इन दिनों जो मन में आया वह किया खूब खुश भी रही, बस लाक डाउन में मैंने अपनी मां को खोया, जो मेरे जीवन का सबसे  दुखद  एहसास है ,जो एक पीड़ा बनकर चुभता ही रहता है।

 कोरोना पीड़ितों के लिए, देश के लिए ,मजदूरों के लिए प्रार्थना की।
 डॉक्टर ,नर्सेज, स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी ,सभी को दिल से धन्यवाद दिया। कोरोना के लिए भी कई रचनाएं लिखी, अपनी तरफ से सकारात्मक संदेश भी देती रही ।और लगा कि किसी न किसी रूप में अपने देश की छोटी सी सेवा कर रही हूं।

 मैंने अपनी तरफ से सकारात्मकता बिखेरने की पूर्ण कोशिश की ।
 इन दिनों में मैं वह बनी जो मैं सचमुच में हूं ।
प्रभु से प्रार्थना करती हूं सदैव ऐसी ही बनी रहूं।
 बच्चों ने प्रतिदिन फोन किया पापा जी ने मेरा आत्मविश्वास  बढ़ाया। ननंद के परिवार, भांजे और उनके बच्चों के साथ खूब आनंद लिया। अपने भांजे के बच्चों को खिलाने का आनंद बहुत ही सुखद रहा।
 जब यह मामा मामी कह कर बुलाते हैं, तो लगता है एक ठंडी हवा का एहसास हुआ हो।

  मेरे नाती नन्हे से मिवान की बहुत याद आई और मन का अजीब सा खालीपन हमेशा लगता रहा ,लगा इन दिनों वह मेरे साथ होता तो खूब खेलते और बिटिया को भी अपने पास रखने की खुशी अनुभव करती। लॉक डाउन नहीं होता तो अपने बेटे  बहू के पास थोड़ा समय बिताते ।

पीहर और ससुराल सब से भरी हुई जीवन में एक  पूर्णता का एहसास करती रही।  जीवन में किसी का आभार व्यक्त करना महानतम प्रसन्नता है, मैं जो भी हूं वही बनी रहूं ,अपने जीवन की छोटी-छोटी बातों के लिए सभी का  आभार प्रकट करती रहूं।

 क्योंकि छोटी-छोटी बातों से ही एक बड़ी और सुंदर तस्वीर बनती है।
 मेरे आनंद और उत्साह को आप सबके साथ बांटती रहूं ।
तन और मन से सभी को धन्यवाद देती  रहूं, और प्रभु के प्रति प्रार्थना करके अपने आभार को प्रकट करती रहूं।
 प्रकृति के प्रति, परिवार के प्रति, समाज के प्रति, देश के प्रति, और विश्व के प्रति आभार की भावना है ।
यह जीवन इतना सुंदर  प्रभु का दिया हुआ है, इसे और सुंदर बना सकूं यही कल्पना करती हूं।
सोचती हूं, अब कविता और कहानी मेरे जज्बात बनके खिलते रहेंगे।

 -*जो *मेरे  हृदय में है वही मेरी* कलम में है*_।
 "इन दिनों मेरी खुद से पहचान हो गई
 कविता और कहानी मेरी जान हो गई
 बना रहे पाठकों का साथ निरंतर 
सबके प्रेम के आगे मैं बेजुबान हो गई ।"

रचना मौलिक व अप्रकाशित 
आप सब के स्नेह की सदैव सदैव आकांक्षी
 सुधा जैन धार

टिप्पणियाँ

  1. नमस्ते जैन मैडम
    बहुत सुंदर आपने अपने परिवार अपने रिश्तेदार अपने साथी अपने सम्पर्क मे आए प्रत्येक व्यक्ति के साथ जिस मधुरता के साथ रही जैसा आप का स्वभाव है वैसे ही मधुर भाव आपकी लेखनी में आगए।आप हमेशा इसी तरह लिखते हुए ऊंची उड़ान भरे इसी कामना के साथ
    🎉🎉🎉🌹🌹🌹 श्रीमती रेखा परिहार आपकी सखी

    जवाब देंहटाएं
  2. नमस्ते जैन मैडम आपने मन से केसे सोच लीया के आपके लीखे लेख,कविता रचनाऐ पढ कर थक गए पर मै लीख कर नही थकी एसा नही है मैडम आप के लेख कविता कहानी सभी पढे बहुत ही अच्छे और प्ररेणा दायाक लगे और पढ कर इस मे से कई बाते तो ज्ञान की भी सीखने को मीली आप तो लीखे मैडम मेतो समय नीकाल कर सबसे पहले अगर आप लेख ,कविता कुछ भी आया की मैने पढ और पढ कर बहुत खुशी भी होती है की मैडम ने समय का ब खुभी लाभ उठाया इसलीये आपतो लीखे हमारा भी पढ कर मन अच्छा हो जाता हैं और अच्छा लगता है🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🙏 आपकी प्रशंसक शीला दीदी

    जवाब देंहटाएं
  3. नीस इतस योर ट्रू story। पढ़कर अच्छा लगा ।आप ऐसे ही लिखते रहे ।और जो व्यक्ति के अंदर है वह बाहर आये जो रियल है उसी में व्यक्ति आनंद का अनुभव करता है उसे सच्ची अनुभूति होती है।

    जवाब देंहटाएं
  4. आप के सभी लेख बड़े अच्छे होते है।और ये अपने आप से मिलना कितना अच्छा होता ही है।पढ़कर अच्छा लगा।आपके लेख हर उम्र में व्यक्ति को ज़िन्दादिली से जीने की प्रेरणा देते है।

    जवाब देंहटाएं
  5. प्यारी नमिता को बहुत-बहुत धन्यवाद इसी प्रकार लेख पढ़ते रहो और उस दिन कुछ ना कुछ लिखते रहो तुम बहुत प्यारी लगती हो

    जवाब देंहटाएं
  6. नमस्ते मैडम आपकी कविता एवं बहुत ही आनंददायक एवं प्रेरणादायक है।

    जवाब देंहटाएं
  7. जीवन कैसे जिया जाए ये मौसी आपसे सीखा है। आप सबके बारे में अच्छा सोचती है और उन पर इतना अच्छा लिखती है। आपका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहे यही आशा करती हूं।

    जवाब देंहटाएं
  8. आदरणीय दीदी ,आप बहुत सहज एवम सुंदर लिख रहे है ,सुबह की शुरुआत आपके नये विचार के साथ होती हैं ।आपने मुझे सदैव हर परिस्थितियों में संबल प्रदान किया है ।आपकी लेखनी जीवन को एक राह प्रदान करती हैं ।आप सदैव अपनी मुस्कान एवम कार्य से हमारा हौसला बढ़ाती रहे ।

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुंदर रचना , इसी तरह अपने मन के विचारो की सुंदर माला बनाते रहिए । ओर सतत प्रगति करते रहिए।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ