मन करता है लिखूं - कविता
पति पत्नी के मधुर संबंधों पर लिखूं ,
बच्चों और माता-पिता के स्नेह पर लिखूं,
एक गृहिणी की कथा पर लिखूं,
वर्किंग वुमन की व्यथा पर लिखूं,
युवा पीढ़ी की बेरोजगारी पर लिखूं,
वृद्धों की लाचारी पर लिखूं,
शुष्क होती संवेदनाओं पर लिखूं,
नारी मन की वेदनाओं पर लिखूं,
बाल मन की किलकारियों पर लिखूं,
पुरुषों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर लिखूं ,
शहीदों की चिनगारीओ पर लिखूं ,
देश की शिक्षा व्यवस्था पर लिखूं,
चिकित्सा और रक्षा तंत्र पर लिखूं,
मानव मन की कमजोरियों पर लिखूं ,
बालिकाओं की शिक्षा पर लिखूं ,
गांधीजी के ग्राम स्वराज की कल्पना पर लिखूं,
देश की अल्पना सुंदर बनाने पर लिखूं ,
भारत को विश्व गुरु कैसे बनाने पर लिखूं,
नम्र भाव से समर्पण लेखनी को, दिल जो चाहे वह लिखूं
मांँ सरस्वती कृपा रखना ,वर दे जो चाहे वह लिखूं
साहित्य मेरी साधना है यह 🙏मानकर लिखूं
रचना मौलिक व अप्रकाशित
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें