ईश्वर का दिया अमूल्य उपहार है जिंदगी

 वक्त का एक कारवां है , जिंदगी
 मंजिल को पाने की राह है,  जिंदगी,
 बचपन ,जवानी, बुढ़ापा पड़ाव है, जिंदगी,
 सही दिशा में जाने का नाम है, जिंदगी,
 कभी सुख तलाशती  है, जिंदगी,
 कभी दुख से भागती है,जिंदगी,
 दर्शन , कला , विज्ञान है, जिंदगी,
 भूत  ,भविष्य,  वर्तमान है, जिंदगी,
 भौतिकता पाने की दौड़ है, जिंदगी,
 प्रतिस्पर्धा ही  होड है, जिंदगी,
, वात्सल्य ,प्रेम, स्नेह है, जिंदगी
 दया करुणा सहयोग है जिंदगी ,
रिश्तेदारी, दोस्ती, दुनियादारी है, जिंदगी, 
जरूरत,  मजबूरी , शिष्टाचार है, जिंदगी,
 संवेदना,  भावना,  एहसास है, जिंदगी ,
जीवन में फूलों की खुशबू है, जिंदगी,
 मरुस्थल में मीठा सा झरना है, जिंदगी ,
परमात्मा को पाने की राह है, जिंदगी ,
अपने आप से मिलने की खोज है, जिंदगी ,
ईश्वर का दिया अमूल्य उपहार है, जिंदगी, 
आपदा को अवसर बनाना है जिंदगी ,
हर चुनौती को स्वीकार करना है जिंदगी,
 रेत में से पानी निकालने का नाम है जिंदगी,
 आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने का नाम है जिंदगी,
 संकल्प से सिद्धि_ का नाम है जिंदगी,
सुधा जैन धार🌷🌷🌷

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ