प्रशिक्षण से मैंने सीखा

 सीएम  राइस प्रशिक्षण से मैंने जाना गिजुभाई बधेका के बारे में जिन्होंने बच्चों की शिक्षा के बारे में हमें समझाया है ।
गिजुभाई बधेका गुजराती भाषा के साहित्यकार थे।
उन्हें बच्चों की पारंपारिक, नीरस उबाऊ ,और कठोर शिक्षा प्रणाली  के स्थान पर बच्चों को सरस, रोचक ,मनोरंजक कहानी के माध्यम से शालाओं में जोड़ा जाए।

 बच्चों के मन को समझ कर शिक्षा का विस्तार किया जाए, ताकि बच्चों को पढ़ाई  बोझ न लगकर आनंद लगे।
 एक शिक्षक का कर्तव्य है कि वह शिक्षा को रोचक ढंग से प्रस्तुत करें ,ताकि बच्चे कक्षा में बंधे रहे। वे चाहते थे कि प्रत्येक शिक्षक अपनी कक्षा में बच्चों को प्रतिदिन एक छोटी सी कहानी के माध्यम से उनमें प्रेरणा पैदा करें।
 कहानियां सिखाने का सशक्त माध्यम बनना चाहिए।

 कहानियों से बच्चों में जिज्ञासा, कल्पना शक्ति,  उत्साह संवेदनशीलता जागृत होती है, जो कि उनके सही भविष्य का निर्माण करती है।
 उनकी *दिवास्वप्न* कहानी संग्रह एक ऐसे काल्पनिक शिक्षक की कहानी है, जो शिक्षण , शिक्षा को आनंददायी, एवं रोचक तरीके से पूर्ण करना चाहता है।

 शुरुआत में शिक्षक को विरोध का सामना करना पड़ता है। अंत में इस बात को सभी स्वीकारते हैं, की शिक्षण आनंददायिनी होना चाहिए ।

आज के समय की भी यह आवश्यकता है कि बच्चों को रुचिकर, आनंददायक, और नैतिकता पूर्ण माहौल में पढ़ाई करने की आवश्यकता है, ताकि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण हो सके, और वे अपने जीवन को उत्तम तरीके से जी सकें। यही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए और यही हमारे प्रशिक्षण का भी मुख्य उद्देश्य है, आशा है हम सब  शिक्षा में इस नवाचार को अपने ह्रदय से स्वीकार करेंगे, और बच्चों को इसी प्रकार से शिक्षण करवा कर अपने शिक्षक होने की गरिमा प्राप्त करेंगे।


 सुधा जैन 
शिक्षिका 
शासकीय भोज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धार
 मध्य प्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ