मेरी बड़ी मां सादर नमन

🌹मेरी बड़ी मां 🌹
पुण्यतिथि पर सादर नमन🙏🏻🙏🏻🙏🏻
 सीखे हैं आपसे जिंदगी के कई पाठ बड़ी मां,

 जीवन की सलाहे और कई अनुभव बड़ी मां,

 रिश्तो को सहेजना आप से सीखा है बड़ी मां,

 आपके आशीर्वादों  को सदा सहेजा है बड़ी मां,

 रहा आपका आचरण सदा शालीन बड़ी मां,

 सदैव रहे खुश, हर हाल में बड़ी मां,

 तूफानों में दिए की तरह रोशन बड़ी मां,

 हर कदम पर हिम्मत बढ़ाती बड़ी मां,

 खुशियों को सदा सहेजती  बड़ी मां ,

मंजिल पर पहुंचने को तैयार बड़ी मां ,

अपने आंचल को फैलाने को तैयार बड़ी मां,

 आपके आशीशों का दुलार बड़ी मां,

 घर आंगन की चांदनी- *चांद* बड़ी मां,

 बच्चों की बेहतरीन परवरिश, सबको लायक बनाया बड़ी मां,

 मन में आदर सम्मान अपार है, बड़ी मां,

 सांसों की डोर को सहेजती थी बड़ी मां,

 एक दिन चकमा देकर चली गई बड़ी मां,

  दूर देश से भी आशीष भेजती रहो बड़ी मां ,

बहुत याद आती हो बड़ी मां,

सुधा जैन और हम सब बहनें❤❤❤🙏🏻🙏🏻🙏🏻💐💐💐🌹🌹🌹🌹

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ