अधूरे सपने - कहानी

मैं एक शिक्षिका हूं , शासकीय विद्यालय में अध्यापन का कार्य करवाती हूं कक्षा में बालिकाओं से बात करते हुए कई प्रसंग ऐसे आ जाते हैं जो हमारे  हृदय को    छू देते हैं ।

दीपावली के बाद जब मैं कक्षा में गई तो बच्चों को दीपावली की शुभकामना के बाद मैंने पूछा कैसी रही दिवाली?
 सब बच्चों ने कहांअच्छी रही ।मैंने पूछा आप लोगों ने दिवाली कैसे मनाई?

 सभी अपनी अपनी बातें बताने लगी ,कक्षा में प्यारी सी लड़की गरिमा चुपचाप बैठी थी, मैंने उसे पूछा तुमने कैसे मनाई दिवाली? उसकी आंखों से आंसू आ गए।

 उसने कहा  मेरी मम्मी एक बेकरी में काम करती है, और बेकरी अभी बंद हो गई क्योंकि उसके मालिक की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए हमारे पास तो कुछ पैसे ही नहीं थे, तो हम दिवाली कैसे मनाते?

 वे दो बहने हैं, उसने बताया कि मम्मी ,पापा को छोड़कर यहां आ गई और काम करती है। पापा मम्मी को  शराब पीकर गाली-गलौज भी करते हैं पीटते  भी हैं।यह सब बातें बताते बताते  उसका मन बहुत दुखी था, और  मुझे भी बहुत बुरा लगा ।

मध्यम वर्गीय, निम्न मध्यमवर्गीय कोई भी हो बच्चों की पीड़ा तो समान होती है। सभी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए माता और पिता दोनों का साथ चाहिए। लेकिन कई माता-पिता इस बात की जवाबदारी नहीं उठाते हैं, और आपसे झगड़ों के कारण एक दूसरे से अलग हो जाते हैं ,और इसका परिणाम प्यारे बच्चे जिनके मन बड़े कोमल और नाजुक होते हैं, किशोर मन के भी कुछ सपने होते हैं लेकिन माता-पिता का अलगाव और गरीबी उनके सपनों को  तोड़ देती है ।

बच्चों के सपने टूट जाते हैं इस बात की मेरे हृदय में बहुत पीड़ा होती है। 
 बच्चों को माता पिता का पूरा प्यार नहीं मिलता और उनके अंदर अवसाद एकाकीपन आ जाता है ,जिसकी भरपाई उन्हें अनैतिक, अनुशासन हीन भी बना देती है।

 माता पिता को अपना आचरण ,कार्य बच्चों के सपनों को पूरा करने योग्य बनाना चाहिए, और अपने आपसी मतभेदों को एक स्तर पर भुलाकर बच्चों के विकास पूरा प्रयत्न करना चाहिए।

 श्रीमती सुधा  जैन शिक्षिका

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ