मेरी समधन ,मेरी प्रेरणा, सुमन जी कोठारी

🌹🌹आप मेरी समधन,  बड़ी बहन, प्यारी सखी ,  मेरी प्रेरणा हो🌹🌹 
सुमनजी कोठारी बहुत-बहुत बधाई 

एक छोटी सी कविता   आपके लिए🌹🌹🌹

तोहफे नहीं लाई हूँ,

मै बस दुआ लाई हूँ,

कड़कती धुप में बचा सकूँ,

ऐसी बदलियां लाई हूँ,

अगर राह के कंकड न हटा सकूँ ,

चलुंगी नंगे पैर, की मैं अपने चप्पल छुपा आई हूँ,

जाम कोई भी मेरे लबों पे आता नहीं कभी,

पर मैं आपके लिए जिंदगी का नशा लाई हूँ,

मैं कवियत्री हूँ ,कोई महल नहीं ला सकती हूँ,

खुशी, मैं सिर्फ शब्दों में जता सकती हूँ

, जीवन की राह, सदैव सच्ची और अच्छी बनी रहे

, आपकी राह में थोड़ी दूर ,चलना चाहती हूं,

 आप की छांव में, थोड़ी  देर बैठना चाहती हूं 

,आपकी सादगी ,धैर्य ,समर्पण मेरी जिंदगी में भी लाना चाहती हूं 

अपने बेटे को इतना अच्छा बनाया, उसके लिए आपको धन्यवाद देना चाहती हूं,

 आपका आशीर्वाद चाहती हूं🙏🙏🙏

 सुधा जैन धार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ