हां वर्किंग वुमन हूं मैं

घर के कोने कोने को संभालती हूं मैं,

 बाहर के कामों को भी संभालती हूं मैं ,

हर एक की जरूरत का खयाल रखती हूं मैं,

 मुसीबत पर ढाल भी बनती हूं मैं,

 सभी की पसंद का खाना बनाती हूं मैं,

 घर को प्यार से सजाती हूं मैं,

 नौकरी पर बाहर भी जाती हूं मैं,

 फिर भी हर दम मुस्कुराती हूं मैं,

 घर पर आकर काम में बाई सी जुट जाती हूं मैं,

 हां दोहरी जिंदगी जीती हूं मैं,

 ईश्वर की बनाई ऑटोमेटिक मशीन हूं मैं,

 पास पड़ोस की कानाफूसी सुनती हूं मैं,

 ससुराल के ताने भी सुनती हूं मैं,

 पति की मीठी झिडकियां  भी सुनती हूं मैं,

 सुबह के नाश्ते से रात तक का खाना बनाती हूं मैं,

 अपने बच्चों को होमवर्क भी कराती हूं मैं,

 रिश्तो को सजाने संवारने की कोशिश भी करती हूं मैं ,

स्वयं के अस्तित्व की लड़ाई में स्वयं को खोती हूं मैं,

 सुधा जैन धार💅🏻💅🏻💅🏻

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ