माता की गोद ही बालक की प्रथम पाठशाला है।

नई दुनिया
 प्रथम गुरु 
शिक्षक दिवस विशेष 5 सितंबर 2020 
 बलिहारी प्रथम गुरु आपकी

             मेरी मां  प्रथम गुरु
 हमारे अनमोल जीवन को गढ़ने में  माता, पिता, गुरु की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मेरे जीवन को गढ़ने में मेरी मां मेरी प्रथम गुरु है।
 "माता की गोदी बालक की प्रथम पाठशाला है"।
  मां की कई स्मृतियां हृदय पटल पर सदैव अंकित रहती है।  अभी जब मैंने 28 अप्रैल को अपनी मां को खोया, तब से  हृदय में अजीब सा  रीतापन आ गया है। मां से जुड़ी एक स्मृति ::जब मैं आठ नौ वर्ष की थी तब हमारे यहां पर शिवकुँवर नाम की  गृह सहायिका थी। मैं एक बार उनसे उनका नाम लेकर थोड़े गुस्से से बोली शिवकुँवर तुमने मेरा यह काम नहीं किया, पर मेरी मम्मी ने मुझे उसी समय इस बात के लिए टोका, और कहा कि, हमारे गृहसहायक या हमसे कोई भी बड़े हमारे लिए आदरणीय होते हैं, इसलिए उनके नाम के आगे हमेशा उचित संबोधन लगाओ, और अपनी बात  आदर पूर्वक कहो, तब से मैं उनको शिवकुँवर बहन कहने लगी, और इस बात की गांठ बांध ली की हमेशा सभी को सदैव उचित संबोधन और आदर से बात करूंगी। मां ने  बहुत ही सादगी, प्यार, सरलता, और समझाइश से जीवन में समानता का पाठ पढ़ाया। इसलिए मुझे लगता है कि मेरी इस अनगढ़ निर्मिति के पीछे सदैव सदैव मेरी प्यारी, सरल ,सहज, सहृदय, संवेदनशील, ममता की मूरत मेरी मां छुपी हुई है । ऐसा लगता है कि मेरी मां कहीं गई नहीं है, वह सदैव सदैव मेरे हृदय में  अंकित है।  जीवन में समानता का, संवेदना का, पाठ पढ़ाने के लिए मैं उन्हें प्रथम गुरु मानती हूं। शिक्षक दिवस पर अपनी मां को प्रथम गुरु मानकर उनके चरणों में भावांजलि अर्पित करती हूं।
सुधा जैन धार

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ