अमृता प्रीतम की जन्म जयंती
आज मशहूर कवियत्री ज्ञानपीठ पुरस्कार ,पद्म भूषण पुरस्कार से विभूषित अमृता जी प्रीतम की जन्म जयंती है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं ।वह वह आजाद भारत की आजाद नारी थी ।भारत के विभाजन के दर्द को उन्होंने अंदर से महसूस किया था। उन्होंने अपने मन की भावनाओं को बहुत ही खूबसूरती से उकेरा । कई उपन्यास कविताएं, कहानियां, लिखी ।नारी के हृदय की भावनाओं का उन्होंने बहुत ही सुंदर चित्रण किया। उन्होंने अपना जीवन बहुत बेबाकी से जिया, और दुनिया की परवाह न करके अपने मन का किया, अपने मन का लिखा ,और साहित्य की दुनिया में अपना स्थान बनाया।
खुद के बारे में उन्होंने कहा कि" जहां भी आजाद रूह की झलक पड़े समझना वह मेरा घर है"
" मैं तुझे फिर मिलूंगी कहां कैसे पता नहीं शायद तेरे कल्पनाओं की प्रेरणा बनकर तेरे कैनवास पर उतर आऊंगी"
नारी के प्रति, नारी की भावनाओं के प्रति , कोमल संवेदना के प्रति, उनके मन में बहुत ही सुंदर सुंदर कल्पनाएं थी। जो उन्होंने अपने साहित्य में लिखी। उनकी जन्म जयंती पर उन्हें हृदय से स्मरण करती हूं, और उनको नमन करती हूं । उनकी एक प्यारी सी कविता है ,।आप भी उसे पढ़िए।
अमृता प्रीतम जी की दिल छू लेने वाली एक रचना...
अपने पूरे होश-ओ-हवास में
लिख रही हूँ आज... मैं
वसीयत ..अपनी
मेरे मरने के बाद
खंगालना.. मेरा कमरा
टटोलना.. हर एक चीज़
घर भर में ..बिन ताले के
मेरा सामान.. बिखरा पड़ा है
दे देना... मेरे खवाब
उन तमाम.. स्त्रियों को
जो किचेन से बेडरूम
तक सिमट गयी ..अपनी दुनिया में
गुम गयी हैं
वे भूल चुकी हैं सालों पहले
खवाब देखना
बाँट देना.. मेरे ठहाके
वृद्धाश्रम के.. उन बूढों में
जिनके बच्चे
अमरीका के जगमगाते शहरों में
लापता हो गए हैं
टेबल पर.. मेरे देखना
कुछ रंग पड़े होंगे
इस रंग से ..रंग देना उस बेवा की साड़ी
जिसके आदमी के खून से
बोर्डर... रंगा हुआ है
तिरंगे में लिपटकर
वो कल शाम सो गया है
आंसू मेरे दे देना
तमाम शायरों को
हर बूँद से
होगी ग़ज़ल पैदा
मेरा वादा है
मेरा मान , मेरी आबरु
उस वैश्या के नाम है
बेचती है जिस्म जो
बेटी को पढ़ाने के लिए
इस देश के एक-एक युवक को
पकड़ के
लगा देना इंजेक्शन
मेरे आक्रोश का
पड़ेगी इसकी ज़रुरत
क्रांति के दिन उन्हें
दीवानगी मेरी
हिस्से में है
उस सूफी के
निकला है जो
सब छोड़कर
खुदा की तलाश में
बस
बाकी बची मेरी ईर्ष्या
मेरा लालच, मेरा क्रोध
मेरा झूठ, मेरा स्वार्थ
तो
ऐसा करना
Very nice Maya Raghuvanshi
जवाब देंहटाएंSuperb
जवाब देंहटाएंVery Nice shaista
जवाब देंहटाएं