विद्यार्थियों के नाम पत्र

प्रिय विद्यार्थियों,
    असीम स्नेह
 शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर हम अपने सभी प्रिय विद्यार्थियों को शुभ आशीष एवं मंगल कामनाएं प्रेषित करते है । विद्यार्थियों को   हमारा यह संदेश है कि यह आपके जीवन का अनमोल समय है ,अतः आपको इसे व्यर्थ नहीं गंवाना है। हमें अच्छी तरह से पढ़ाई करना है। अभी भले ही कोरोना काल के कारण आप लोग हम शिक्षकों  से प्रतिदिन संपर्क  नहीं कर पा रहे हो, फिर भी व्हाट्सएप, दूरदर्शन के माध्यम से हम लोग पढ़ाई कर रहे हैं। अगर आपके हृदय में सीखने की चाहत है ,आप स्वयं कुछ पढ़ना चाह रहे हैं, और आगे बढ़ना चाह रहे हैं, तो हमें कोई भी आपदा रोक नहीं सकती।
 जिस प्रकार एकलव्य को गुरु द्रोणाचार्य ने शुद्र मानकर धनुर्विद्या सिखाने से मना कर दिया था, लेकिन उन्हें सीखना था, इसलिए उन्होंने मिट्टी की मूर्ति बनाकर धनुर्विद्या का प्रतिदिन अभ्यास किया ,और सफल धनुर्धर बने ।
उसी प्रकार आपको भी अपने स्वयं के ज्ञान को बार-बार अभ्यास करके शिक्षकों के मार्गदर्शन के माध्यम से बढ़ाना है।
 कक्षा दसवीं की अंग्रेजी में
 वन स्टेप अहेड
 लेसन में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने अपना एक संस्मरण लिखा है ।उसमें वे लिखते हैं कि "जब शिष्य तैयार होते हैं, तब गुरु प्रगट होते हैं "
इसका आशय यह है कि किसी भी क्षेत्र में जब आपको कुछ पाने की, कुछ करने की, कुछ सीखने की प्रबल इच्छा होती है, तब आपके लिए ईश्वर, प्रकृति वातावरण, आपके लिए गुरु भेजते हैं ,तो  अपने हृदय में सीखने की चाह को दृढ़ कर लीजिए ।
"जहां चाह है वहां राह है" There is a will there is a way .
अतः कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना है,,और ज्ञान पाने की चाहत दृढ़ रखना है। तुमको ऐसी शिक्षा पाना है, आपका ज्ञान भी विकसित हो सके, और आपका कौशल भी। जब आप ज्ञान और कौशल से युक्त होकर कोई भी चीज प्राप्त करते हो, तो जीवन में आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।
 स्वामी विवेकानंद जी ने भी कहा कि अगर आपको कोई चीज पाना हो, तो आपको अपना पूरा समर्पण करना होगा, अपना हृदय, अपना मस्तिष्क, अपने इंद्रियां, अपना चिंतन सभी कुछ सीखने की दिशा में आगे बढ़ाना है। शिक्षक दिवस के अवसर पर हम आप सभी विद्यार्थियों से यही चाह रहे है कि आप खूब पढ़े, खूब सीखें, आगे बढ़े ।
अपने जीवन का एक धयेय बना ले, और उसी में पूर्ण समर्पण डालकर सफलता प्राप्त करें। आशा है ,आप हम सभी शिक्षकों की भावनाओं का सम्मान करेंगे और अपने जीवन के निर्माण में आगे बढ़ेंगे।
 हम आप सब के सहयोग के लिए सदैव सदैव तैयार हैं।

 आपके प्रिय
 हम सब आपके शिक्षक, शिक्षिकाएं

टिप्पणियाँ

  1. बहुत शानदार मैसेज है बच्चो को

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत शानदार मैसेज है । पुष्पा शर्मा

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बढ़िया संदेश है।स्कूल के सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद मेडम shaiskhanta

    जवाब देंहटाएं
  4. Aap ko sabhi ko bahut bahut dhanyavad aap blog padh rahe hain.,

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत अच्छा संदेश शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों के लिए

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत अच्छा संदेश शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों के लिए

    जवाब देंहटाएं
  7. शिक्षक दिवस के अवसर पर" विद्यार्थियों के नाम पत्र"एक शिक्षक के द्वारा अपने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही प्रेरणादाई संदेश जो राष्ट्र निर्माण के लिए अनुकरणीय है।

    जवाब देंहटाएं
  8. इसी प्रकार की टिप्पणी या लिखते रहें टिप्पणी लिखते लिखते आप स्वयं भी लेखक बन जाएंगे यह मेरा वादा है

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ