श्री गणेश जी की महिमा

गणेश महिमा 
गणेश जी को हम बहुत  प्यार करते हैं, उन्हें याद करते हैं, पूजा करते हैं।
 हर कार्य की शुरुआत उनकी स्थापना से करते हैं ,लेकिन क्या सिर्फ याद करना और उनकी महिमा करना, क्या इतना काफी है,हमें उनकी विशेषताएं अपने जीवन में धारण करना है।

 उनकी विशेषताएंःःःःःः
 मिट्टी से निर्माण ःःअर्थात मिट्टी का तन 
मस्तिष्कःःःः बड़ा मस्तिष्क विशाल बुद्धि 
छोटी आंखें ःःदूरदर्शिता
 छोटा मुंह ःःःकम बोलना 
बड़े कान ःःःज्यादा सुनना सूप जैसे कान, अच्छी बातों को ग्रहण करना और बुरी बातों को सूप जैसे छान लेना
 एकदंतःःःःः हम सब एक हैं कोई भेदभाव नहीं
 सूंडःःःः शक्तिशाली भी है कोमल भी है
 बड़ा पेट ःःःसब कुछ समा लेना, सभी को स्वीकारना एक्सेप्ट करना
 चारभुजा ःःःःःःःः
पहली भुजाःःः कुल्हाड़ी ज्ञान की कुल्हाड़ी नकारात्मकता को दूर करना
 दूसरी भुजाःःःःःः
 में रस्सी अनुशासन नियम संयम मर्यादा की रस्सी
 तीसरी भुजा ःःःःःः
आशीर्वाद देते हुए हम सदा दाता बने याचक नहीं और
 चौथी भुजाःःःःः
ःःःःः में मोदक अर्थात एकाग्रता लाना है ,मेहनत का फल मीठा है।
 बैठे हुए गणेश जी के पैर नीचे हैं इस दुनिया में रहना है ,पैर नीचे करके रखना है, सबके बीच में रहना है, सारे रिश्तो को निभाना है ,और उनका वाहन है मूषकःःःः चूहा जो कहीं पर भी घुस जाता है ,इसका अर्थ है हमारी कमजोरियां, बुराइयां जो कहीं से भी हमारे अंदर आ जाती है, वे हमें कुरेदती रहती हैं अतः इनसे बचना है। हमारी कर्म इंद्रियों पर संयम रखना है, और किसी भी प्रकार का अहंकार न रखकर स्वयं को संभालना है।
 गणेश जी का पूरा शरीर हमारे जीवन में नया संदेश देता है, अतः हम सबको उनकी अच्छाइयों को ग्रहण करना है। गणेश जी को वंदन
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ